फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs SL: England clinch T20I series against Sri Lanka 

ENG vs SL: इंग्लैंड ने टी-20 सीरीज पर किया कब्जा, दूसरे मैच में श्रीलंका को पांच विकेट से हराया

Fri, 25 Jun 2021 03:43 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कार्डिफ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कार्डिफ Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 25 Jun 2021 03:43 PM IST
सार

इंग्लैंड ने 112 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय चार विकेट 36 रन पर गंवा दिए थे। 

विज्ञापन
ENG vs SL: England clinch T20I series against Sri Lanka 
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका - फोटो : social media

विस्तार

सैम बिलिंग्स और लियाम लिविंगस्टोन के शानदार प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड ने वर्षाबाधित दूसरे टी-20 मैच में श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर श्रृंखला अपने नाम कर ली। इंग्लैंड ने 112 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय चार विकेट 36 रन पर गंवा दिए थे। बारिश के कारण बाद में लक्ष्य 18 ओवर में 103 रन कर दिया गया। बिलिंग्स और लिविंगस्टोन ने 48 गेंद में 54 रन की साझेदारी की।

विज्ञापन

 

बिलिंग्स ने 24 और लिविंगस्टोन ने नाबाद 29 रन बनाए। सैम करन 16 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड ने पांच विकेट और 11 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले श्रीलंका की टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 111 रन ही बना सकी थी। इंग्लैंड के लिए मार्क वुड और आदिल रशीद ने दो दो विकेट लिए। श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने 39 गेंद में 39 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान कुसाल परेरा (21) और इसुरू उडाना (19) ही दोहरे अंक तक पहुंच सके। बता दें कि दोनों टीमों के बीच तीसरा टी-20 26 जून यानी शनिवार को खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed