{"_id":"6652a9bd0b8f5d98a80adf15","slug":"eng-vs-pak-england-wins-iind-t20-by-23-runs-against-pakistan-gets-lead-in-series-by-1-0-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENG vs PAK: दूसरे टी20 मैच में पाकिस्तान पर भारी पड़े इंग्लैंड के गेंदबाज, 23 रनों से हराया, बनाई 1-0 से बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs PAK: दूसरे टी20 मैच में पाकिस्तान पर भारी पड़े इंग्लैंड के गेंदबाज, 23 रनों से हराया, बनाई 1-0 से बढ़त
Sun, 26 May 2024 02:38 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 26 May 2024 02:38 PM IST
सार
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच जारी चार मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। इसके बाद शनिवार को खेले गए दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 23 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
- फोटो : twitter
विस्तार
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच जारी चार मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। इसके बाद शनिवार को खेले गए दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 23 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में इंग्लैंड ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 183 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 19.2 ओवर में 160 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
इंग्लैंड की पारी
पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी। फिल सॉल्ट और जोस बटलर के बीच पहले विकेट के लिए 25 रनों की साझेदारी हुई। सॉल्ट सिर्फ 13 रन बना सके। इसके बाद मोर्चा विल जैक्स ने संभाला। उन्होंने कप्तान बटलर के साथ 71 रनों की साझेदारी निभाई। जैक्स इस मैच में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 37 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, बटलर ने 51 गेंदों में 84 रनों की दमदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने आठ चौके और तीन छक्के लगाए। पाकिस्तान के खिलाफ बेयरस्टो ने 21, हैरी ब्रूक ने एक, मोईन अली ने चार, लियाम लिविंगस्टोन (नाबाद) ने दो, क्रिस जॉर्डन ने तीन और जोफ्रा ऑर्चर (नाबाद) ने 12 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन शाह अफरीदी ने तीन विकेट चटकाए जबकि इमाद और हारिस राउफ ने दो-दो विकेट लिए।
पाकिस्तान की पारी
184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत झटके के साथ हुई। रिजवान बिना खाता खोले पवेलियन लौटे जबकि सईम अयूब सिर्फ दो रन बना सके। वहीं, कप्तान बाबर आजम ने 26 गेंदों में 32 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार चौके लगाए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए फखर जमां ने पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 45 रन बनाए। इंग्लैंड के खिलाफ शादाब खान ने तीन, आजम खान ने 11, इफ्तिखार अहमद ने 23, इमाद वसीम ने 22, शाहीन शाह अफरीदी ने नौ, मोहम्मद आमिर ने पांच और हारिस राउफ (नाबाद) ने तीन रन बनाए। इंग्लैंड के लिए रीस टॉप्ली ने तीन विकेट चटकाए जबकि मोईन अली और जोफ्रा ऑर्चर ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, क्रिस जॉर्डन, आदिल रशीद और लियाम लिविंगस्टोन ने एक-एक विकेट हासिल किया।