फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   eng vs nz wc 2023 1st match live streaming telecast where how to watch world cup england vs new zealand live

ENG vs NZ Live Streaming: इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मैच से होगा विश्व कप का आगाज, जानें फ्री में कहां-कैसे देखें मैच

Thu, 05 Oct 2023 10:59 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: रोहित राज Updated Thu, 05 Oct 2023 10:59 AM IST
सार

England vs New Zealand World Cup 2023 Live Streaming, Telecast: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच वनडे विश्व कप 2019 का फाइनल खेला गया था। इसी वजह से टूर्नामेंट का पहला मैच इन्हीं दो टीमों के बीच है।

विज्ञापन
eng vs nz wc 2023 1st match live streaming telecast where how to watch world cup england vs new zealand live
जोस बटलर और टॉम लाथम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वनडे विश्व कप का आगाज गुरुवार (पांच अक्तूबर) को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले से होगा। दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इंग्लैंड ने 2019 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को ही हराया था। तब मैच और सुपर ओवर में टाई हो गया था। इंग्लैंड के बाउंड्री काउंट नियम के आधार पर चैंपियन घोषित किया था। न्यूजीलैंड की टीम उस मैच में मिली हार का बदला लेना चाहेगी। दूसरी ओर, खिताब की दावेदार जोस बटलर की टीम विजयी शुरुआत करना चाहेगी। अधिकतर टूर्नामेंट में पहला मैच पिछले संस्करण में फाइनल खेलने वाली दोनों टीमों के बीच होता है। इसी वजह से पहला मैच न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच रखा गया है।
विज्ञापन


इंग्लैंड की कप्तानी जोस बटलर के हाथों में है। वह 2019 में बतौर खिलाड़ी टीम में शामिल थे। तब इयोन मोर्गन इंग्लैंड के कप्तान थे। वहीं, केन विलियम्सन न्यूजीलैंड की कमान संभाल रहे हैं। उन्होंने पिछले विश्व कप में टीम का नेतृत्व किया था। हालांकि, विलियम्सन इंग्लैंड के खिलाफ उद्घाटन मैच में नहीं खेल पाएंगे। वह पूरी तरह फिट नहीं हैं। विलियम्सन को आईपीएल 2023 के पहले मैच में चोट लगी थी। विलियम्सन की जगह पहले मैच में टॉम लाथम कमान संभालेंगे। इंग्लैंड की टीम वनडे विश्व कप में 50वीं जीत हासिल करना चाहेगी।
विज्ञापन

eng vs nz wc 2023 1st match live streaming telecast where how to watch world cup england vs new zealand live
विश्व कप - फोटो : अमर उजाला
हेड टू हेड रिकॉर्ड
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 95 वनडे मैच खेले गए हैं। इस दौरान दोनों टीमों ने 44-44 मैच अपने नाम किए हैं। तीन मुकाबले टाई रहे हैं। चार मैच में नतीजा सामने नहीं आया है। विश्व कप की बात करें तो यह दोनों के बीच 11वां मुकाबला होगा। न्यूजीलैंड पांच मैच में जीता है और इंग्लैंड को चार में सफलता मिली है। एक मैच टाई रहा है।

eng vs nz wc 2023 1st match live streaming telecast where how to watch world cup england vs new zealand live
जोस बटलर - फोटो : सोशल मीडिया
हम विश्व कप में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:

विश्व कप में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच कब खेला जाएगा?

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच गुरुवार (पांच अक्तूबर) को खेला जाएगा।

विश्व कप में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच कहां खेला जाएगा?
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन

eng vs nz wc 2023 1st match live streaming telecast where how to watch world cup england vs new zealand live
केन विलियम्सन - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच कितने बजे शुरू होगा?
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:30 बजे होगा।

विश्व कप में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर अलग-अलग भाषा में मैच का आनंद ले सकते हैं।

eng vs nz wc 2023 1st match live streaming telecast where how to watch world cup england vs new zealand live
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
विश्व कप के मैच ऑनलाइन आप डिज्नी + हॉटस्टार एप (Disney+ Hotstar) पर देख सकते हैं। मोबाइल पर आप फ्री में मैच देख सकेंगे। लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेने पड़ेंगे। साथ ही विश्व कप से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।

विश्व कप के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मालन, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स।

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लोकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लाथम (उपकप्तान/विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिच सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साऊदी, विल यंग।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed