फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG Vs NZ 1st Test James Anderson swing bowling wins Sourav Ganguly heart watch video

ENG Vs NZ 1st Test: जेम्स एंडरसन की लहराती गेंद पर आउट हुए विल यंग, सौरव गांगुली ने वीडियो शेयर कर की तारीफ

Thu, 02 Jun 2022 08:23 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Thu, 02 Jun 2022 08:23 PM IST
सार

इंग्लिश गेंदबाजों के स्विंग के सामने न्यूजीलैंड की टीम टिक नहीं सकी। न्यूजीलैंड पहली पारी में 132 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अपनी स्विंग गेंदों से विपक्षी टीम को काफी परेशान किया और चार विकेट झटक लिए।

विज्ञापन
ENG Vs NZ 1st Test James Anderson swing bowling wins Sourav Ganguly heart watch video
जेम्स एंडरसन, बेन स्टोक्स और सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स में गुरुवार (दो जून) को शुरू हुआ। न्यूजीलैड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन उनका यह निर्णय गलत साबित हुए। इंग्लिश गेंदबाजों के स्विंग के सामने उनकी टीम टिक नहीं सकी। न्यूजीलैंड पहली पारी में 132 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अपनी स्विंग गेंदों से विपक्षी टीम को काफी परेशान किया और चार विकेट झटक लिए।
विज्ञापन


एंडरसन ने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर विल यंग को आउट कर न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया। एंडरसन की लहराती गेंद टप्पा खाने के बाद बाहर की ओर निकली। गेंद यंग के बल्ले के बाहरी किनारे से लगकर स्लिप में गई। तीसरे स्लिप पर खड़े जॉनी बेयरस्टो ने बाईं ओर झुकते हुए एक हाथ से बेहतरीन कैच लिया। एंडरसन की इस लहराती गेंद ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का दिल जीत लिया।
विज्ञापन


गांगुली ने ट्विटर पर इस गेंद का वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा, ''कितना ताजा है! टेस्ट मैच की शुरुआत से ही लाल गेंद स्विंग हो रही है। टेस्ट क्रिकेट में इससे बेहतर बात कोई नहीं है।'' गांगुली ने पहले भी कई बार एंडरसन की तारीफ की है। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ खेल रहे हैं। गांगुली ने 2008 में संन्यास ले लिया था। एंडरनस उम्र में गांगुली से 10 साल छोटे हैं। उन्होंने टेस्ट डेब्यू भी गांगुली के डेब्यू के सात साल बाद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में एंडरनस और ब्रॉड को इंग्लैंड की टीम में नहीं रखा गया था। बेन स्टोक्स के कप्तान और ब्रैंडन मैकुलम के कोच बनने के बाद दोनों अनुभवी गेंदबाजों की वापसी की। एंडरसन अपने नए कप्तान स्टोक्स के भरोसे पर खड़े उतरे। उन्होंने विल यंग के अलावा टॉम लाथम, कायेल जेमीसन और टिम साउदी को आउट किया। इंग्लैंड की ओर से डेब्यू करने वाले मैटी पॉट्स ने भी खतरनाक गेंदबाजी की और चार विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed