फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शास्त्री-कोहली से नाराज बीसीसीआई, इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन से उठ रहे सवाल

Tue, 14 Aug 2018 09:02 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 14 Aug 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
Eng vs Ind: Virat Kohli, Ravi Shastri likely to be questioned by BCCI after poor show in Test series

इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट में शर्मनाक हार झेलने के बाद भारतीय टीम की कलई खुल चुकी है। 5 मैच की सीरीज में 0-2 से पिछड़ने के साथ ही अब भारतीय टीम के लिए तीसरा मैच किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा।



अब कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली को बीसीसीआई के सवालों का सामना करना पड़ सकता है। चौथे और पांचवें टेस्ट के लिए टीम का चयन तीसरे टेस्ट के बाद किया जाएगा जो शनिवार को नॉटिंघम में शुरू होगा। इसके नतीजे के बाद ही बोर्ड भावी कार्रवाई के बारे में फैसला लेगा।
 

Eng vs Ind: Virat Kohli, Ravi Shastri likely to be questioned by BCCI after poor show in Test series

बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘भारतीय टीम यह शिकायत नहीं कर सकती कि उसे तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला। दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला के बाद खिलाड़ियों ने व्यस्त कार्यक्रम और अभ्यास मैचों के अभाव की शिकायत की थी। उनसे बात करने के बाद ही हमने तय किया कि सीमित ओवरों की श्रृंखलाएं टेस्ट से पहले खेली जाएंगी।’

Eng vs Ind: Virat Kohli, Ravi Shastri likely to be questioned by BCCI after poor show in Test series
उन्होंने कहा, ‘सीनियर टीम के कहने पर ही हमने भारत 'ए' टीम को उसी समय दौरे पर भेजा। दो सीनियर खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे और मुरली विजय उस दौरे पर साथ गए। जो उन्होंने चाहा, हमने सब किया। अब नतीजे नहीं आ रहे तो बोर्ड को सवाल करने का पूरा हक है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन
Eng vs Ind: Virat Kohli, Ravi Shastri likely to be questioned by BCCI after poor show in Test series
भारत के श्रृंखला हारने पर शास्त्री और कोहली के अधिकारों में कटौती हो सकती है। अधिकारी ने कहा, ‘शास्त्री और मौजूदा सहयोगी स्टाफ ऑस्ट्रेलिया में (2014-15 में 0-2) , दक्षिण अफ्रीका (2017-18 में 1-2) में श्रृंखला गंवा चुकी है और अब हम इंग्लैंड में बुरी स्थिति में हैं।’
विज्ञापन
Eng vs Ind: Virat Kohli, Ravi Shastri likely to be questioned by BCCI after poor show in Test series
बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा कि बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ और फील्डिंग कोच आर श्रीधर के प्रदर्शन की भी समीक्षा की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed