फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs IND Team India training cancelled as a support staff member tests positive for COVID- 19 BCCI sources

IND vs ENG: मैनचेस्टर में भारत का अभ्यास रद्द, सपोर्ट स्टाफ मेंबर निकला कोरोना संक्रमित

Thu, 09 Sep 2021 04:10 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 09 Sep 2021 04:10 PM IST
सार

मैनचेस्टर में भारत के अभ्यास को रद्द कर दिया गया है। क्योंकि सपोर्ट स्टाफ का एक सदस्य कोरोना संक्रमित पाया गया है। बीसीसीआई सूत्र ने इसकी पुष्टि की है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच 10 सितंबर से खेला जाएगा। 

विज्ञापन
ENG vs IND Team India training cancelled as a support staff member tests positive for COVID- 19 BCCI sources
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@bcci

विस्तार

मैनचेस्टर में भारतीय क्रिकेट टीम के अभ्यास को रद्द कर दिया गया है। ट्रेनिंग को रद्द करने की वजह एक स्पोर्ट स्टाफ मेंबर कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिसके बाद टीम इंडिया के अभ्यास सत्र को रद्द करने का फैसला लिया गया। यह जानकारी बीसीसीआई सूत्र ने दी है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच 10 सितंबर से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा। 

विज्ञापन


कोरोना संक्रमित पाए गए शख्स टीम के फिजियो योगेश परमार है। कोरोना का ये मामला शुक्रवार से ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले मैच से पहले आया है। योगेश से पहले टीम इंडिया के फीजियो नितिन पटेल पहले ही संक्रमित हो चुके हैं। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों को अब इंग्लैंड के फीजियो को मदद लेनी होगी। 
विज्ञापन

 शास्त्री-अरुण और नितिन भी हैं कोरोना संक्रमित

इससे पहले भारती क्रिकेट टीम के हेड कोच रवि शास्त्री भी कोविड-19 पॉजिटिव हो चुके हैं। मौजूदा समय में वह टीम के साथ मैनचेस्टर नहीं गए हैं और उन्हें एकांतवास में रखा गया है। इसके अलावा उनके संपर्क में आए गेंदबाजी कोच भरत अरुण सहित फिजियोथैरपिस्ट नितिन पटेल भी कोरोना की चपेट में आने के कारण आइसोलेशन में हैं। 

टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे है भारत

टेस्ट सीरीज की बात करें तो भारत इस समय में 2-1 से आगे है। नॉटिंघम में खेला गया पहला  टेस्ट ड्रॉ रहा था। जबकि, लॉर्ड्स में भारत ने इंग्लैंड को 151 रनों से शिकस्त दी। इससे बाद लीड्स टेस्ट में इंग्लिश टीम ने पलटवार करते हुए मुकाबला जीता। वहीं, ओवल में खेले गए चौथे टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 157 रनों से हराया। अब भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 10 सितंबर से मैनचेस्ट में खेला जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed