{"_id":"6139e4b5e4705314fd53b15b","slug":"eng-vs-ind-team-india-training-cancelled-as-a-support-staff-member-tests-positive-for-covid-19-bcci-sources","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: मैनचेस्टर में भारत का अभ्यास रद्द, सपोर्ट स्टाफ मेंबर निकला कोरोना संक्रमित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: मैनचेस्टर में भारत का अभ्यास रद्द, सपोर्ट स्टाफ मेंबर निकला कोरोना संक्रमित
Thu, 09 Sep 2021 04:10 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Thu, 09 Sep 2021 04:10 PM IST
सार
मैनचेस्टर में भारत के अभ्यास को रद्द कर दिया गया है। क्योंकि सपोर्ट स्टाफ का एक सदस्य कोरोना संक्रमित पाया गया है। बीसीसीआई सूत्र ने इसकी पुष्टि की है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच 10 सितंबर से खेला जाएगा।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : twitter@bcci
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनचेस्टर में भारतीय क्रिकेट टीम के अभ्यास को रद्द कर दिया गया है। ट्रेनिंग को रद्द करने की वजह एक स्पोर्ट स्टाफ मेंबर कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिसके बाद टीम इंडिया के अभ्यास सत्र को रद्द करने का फैसला लिया गया। यह जानकारी बीसीसीआई सूत्र ने दी है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच 10 सितंबर से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित पाए गए शख्स टीम के फिजियो योगेश परमार है। कोरोना का ये मामला शुक्रवार से ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले मैच से पहले आया है। योगेश से पहले टीम इंडिया के फीजियो नितिन पटेल पहले ही संक्रमित हो चुके हैं। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों को अब इंग्लैंड के फीजियो को मदद लेनी होगी।
विज्ञापन
शास्त्री-अरुण और नितिन भी हैं कोरोना संक्रमित#ENGvIND, 5th Test - Team India's training cancelled as a support staff member tests positive for #COVID19: BCCI sources
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 9, 2021
इससे पहले भारती क्रिकेट टीम के हेड कोच रवि शास्त्री भी कोविड-19 पॉजिटिव हो चुके हैं। मौजूदा समय में वह टीम के साथ मैनचेस्टर नहीं गए हैं और उन्हें एकांतवास में रखा गया है। इसके अलावा उनके संपर्क में आए गेंदबाजी कोच भरत अरुण सहित फिजियोथैरपिस्ट नितिन पटेल भी कोरोना की चपेट में आने के कारण आइसोलेशन में हैं।
टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे है भारत
टेस्ट सीरीज की बात करें तो भारत इस समय में 2-1 से आगे है। नॉटिंघम में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था। जबकि, लॉर्ड्स में भारत ने इंग्लैंड को 151 रनों से शिकस्त दी। इससे बाद लीड्स टेस्ट में इंग्लिश टीम ने पलटवार करते हुए मुकाबला जीता। वहीं, ओवल में खेले गए चौथे टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 157 रनों से हराया। अब भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 10 सितंबर से मैनचेस्ट में खेला जाएगा।