ENG vs IND: अजिंक्य रहाणे फिर से फेल, बिना खाता खोले लौटे पवेलियन, आंकड़ों में बने फिसड्डी
अजिंक्य रहाणे के फेल होने का सिलसिला जारी है। इंग्लैंड के साथ जारी चौथे टेस्ट में भी उनका बल्ला खामोश रहा। पहली पारी में 14 रन बनाने वाले रहाणे दूसरी पारी में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट के टेस्ट टीम के उपकप्तान और दाएं हाथ के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का फॉर्म चिंता का सबब बना हुआ है। रहाणे को लगातार मौके मिल रहे हैं लेकिन वह उसे भुनाने में नाकाम हैं। रहाणे के फेल होने का सिलसिला जारी है। इंग्लैंड के साथ जारी चौथे टेस्ट में भी उनका बल्ला खामोश रहा। पहली पारी में 14 रन बनाने वाले रहाणे दूसरी पारी में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
रहाणे के बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं और उनका औसत भी लगातार नीचे जा रहा है। आंकड़ों में समझें तो रहाणे ने पिछली 15 पारियों में 19 की औसत से सिर्फ 285 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के साथ मौजूदा सीरीज में भी लॉर्ड्स के मैदान में उन्होंने एक अहम अर्धशतकीय पारी खेली थी। लेकिन इसके बाद फिर से वह फिसड्डी साबित हुए।
रहाणे, जिनका अक्तूबर 2016 तक 50 पारियों में 51.37 का बल्लेबाजी औसत था, वह उसके बाद से 82 पारियों में अब गिरकर 33.07 हो गया है। यही नहीं 2015 के बाद पहली बार उनका औसत 40 के नीचे गया है।
Ajinkya Rahane Test career:
— Umang Pabari (@UPStatsman) September 5, 2021
Till Oct, 2016:
51.37 average (50 inn.)
Since Nov, 2016:
33.07 average (82 inn.)#ENGvIND
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज का इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में औसत 22 का हो गया है, जो बेहद खराब कहा जाएगा। रहाणे के खराब प्रदर्शन का खामियाजा टीम को भुगतना पड़ रहा है। टीम का मध्यक्रम बेहद कमजोर नजर आ रहा है।
Ajinkya Rahane's batting average falls below 40 for the first time since late 2015 vs SA - 57 Tests ago 😐https://t.co/UpTMH8QwQ0 #ENGvIND pic.twitter.com/goytfsIb0v
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) September 5, 2021