पिछले मैच में शतक लगाने वाले बल्लेबाज पर 2 वनडे मैचों का बैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी टीम के लिए इससे बुरा क्या हो सकता है कि उसका कप्तान पिछले मैच में शतक जमाए फिर उस पर 2 मैचों का बैन लग जाए।
ऐसा ही कुछ हुआ 6 साल बाद पाकिस्तान का दौरा करने वाली टीम जिम्बाब्वे के साथ। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के लाख प्रयास के बाद जिम्बाब्वे अपनी क्रिकेट टीम को भेजने को राजी हुआ।
जबर्दस्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच पाक में क्रिकेट मैच खेला गया जो 6 साल के लंबे इंतजार के बाद आतंकवादी हमलों से पीड़ित इस देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की बहाली हो सकी।
दो ट्वंटी-20 मैचों के बाद दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। पहले मैच के अफ्रीकी टीम के कप्तान एल्टन चिगुंबुरा ने पाक से मिले 376 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शतक लगाया लेकिन टीम को हार से बचा नहीं सके। लेकिन उनके शानदार शतक के बावजूद मिली हार के बाद टीम को बड़ा झटका तब लगा जब उन पर अगले 2 मैचों का प्रतिबंध लगा दिया गया, यानी की वह अगले दोनों मैच नहीं खेल सकेंगे।
जिम्बाब्वे के कप्तान पर क्यों लगा इतना बड़ा जुर्माना!
जिम्बाब्वे की टीम भले ही पाक दौरे पर अब तक हुए 3 मैचों में एक भी जीत हासिल नहीं कर सकी हो लेकिन उसने मेजबान टीम को जोरदार चुनौती जरूर दी है।
हालांकि उसके लिए वनडे सीरीज के शेष मैचों में बेहतर कर पाना अब आसान नहीं होगा क्योंकि उसके इनफॉर्म कप्तान एल्टन चिगुंबुरा पर 2 मैचों का प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन पर यह प्रतिबंध लाहौर में खेले गए पहले वनडे मैच में स्लोओवर रेट के कारण यह जुर्माना लगाया गया है। इस बैन के कारण वह अगले दोनों मैचों में मैदान पर उतर नहीं सकेंगे।
पहले वनडे में 117 रनों की पारी खेलने वाले चिगुंबुरा के नहीं होने से टीम को अब एक नए कप्तान का चयन करना होगा।
जिम्बाब्वे ने इस मैच में तय समय तक 3 ओवर कम डाले थे। आईसीसी के मैच रेफरी रोशन महानामा ने मैच के बाद स्लो ओवर के लिए चिगुंबुरा पर दोहरा दंड दिया। पहले उन पर दो मैचों का बैन लगा फिर उन पर मैच फीस का 40 फीसदी काट लिया गया।
आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के आधार पर जिम्बाब्वे के कप्तान पर 40 फीसदी जुर्माना में 10-10 फीसदी पहले 2 ओवर कम डालने के लिए फिर अगले तीसरे ओवर के लिए 20 फीसदी का जुर्माना ठोंक दिया गया।
वनडे या टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में तय समय तक 2 या उससे ज्यादा के ओवर नहीं कर पाना बड़ी गलती मानी जाती है और इसके लिए आईसीसी ने कड़े दंड का प्रावधान कर रखा है।
अगर चिगुंबुरा अगले 12 महीने में ऐसी ही गलती (स्लो ओवर रेट) फिर दोहराते हैं तो उन पर कम से कम 2 और ज्यादा से ज्यादा 8 मैचों का बैन लग सकता है।