फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत की बेटी स्मृति मंधाना का कमाल, एलिस पेरी बनी साल 2019 की ICC सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर

Tue, 17 Dec 2019 02:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 17 Dec 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
Ellyse perry announced women cricketer of the year, Smriti mandhana included in ODI and T20 team
एलिस पैरी (बाएं) और स्मृति मंधाना (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की साल 2019 की एकदिवसीय और टी-20 टीम में शामिल किया गया है। एकदिवसीय टीम में मंधाना के साथ झूलन गोस्वामी, पूनम यादव और शिखा पांडे को भी जगह मिली है जबकि और टी-20 टीम में उनके साथ हरफनमौला दीप्ति शर्मा है।

Ellyse perry announced women cricketer of the year, Smriti mandhana included in ODI and T20 team
स्मृति मंधाना - फोटो : ट्विटर

23 साल की मंधाना ने 51 एकदिवसीय और 66 टी-20 अंतरराष्ट्रीय के अलावा दो टेस्ट मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने एकदिवसीय और टी20 में 3476 रन बनाए है। इस साल की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड 148 रन की पारी खेलने वाली ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टी-20 क्रिकेटर चुना गया।

Ellyse perry announced women cricketer of the year, Smriti mandhana included in ODI and T20 team
एलिस पेरी - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी को साल की सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय खिलाड़ी चुनी गई है। इस हरफनमौला खिलाड़ी के नाम 2019 में 73.50 की औसत से 441 रन बनाने के अलावा 13.52 की औसत से 21 विकेट भी है। ऑस्ट्रेलिया की ही मेग लैनिंग को एकदिवसीय और टी-20 को दोनों टीमों का कप्तान चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ellyse perry announced women cricketer of the year, Smriti mandhana included in ODI and T20 team
एलिस पेरी - फोटो : social media

पेरी को इसके साथ ही सभी प्रारूप को मिलाकर दिए जाने वाले रशेल हेहोई-फ्लिंट पुरस्कार (साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर) के लिए चुना गया। वर्ष के उभरती हुई क्रिकेटर का पुरस्कार थाईलैंड की चानिडा सुथिरयुंग को दिया गया। 26 साल की इस तेज गेंदबाज ने इस साल आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप क्वालीफायर में 12 विकेट लिए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed