देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अगले साल होने वाले ऑटो एक्सपो में धमाल मचाने जा रही है। मारुति ऑटो एक्सपो 2020 में अपनी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च सकती है। अनमान लगाए जा रहे हैं कि यह इलेक्ट्रिक कार वैगन आर हैचबैक पर बेस्ड हो सकती है। हाल ही में खबरें आई थीं कि मारुति ने Futuro-E नाम से ट्रेडमार्क रजिस्टर कराया है।
फरवरी में लॉन्च होगी Maruti की पहली इलेक्ट्रिक कार Futuro-E, Tata Tigor EV से होगी सस्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
150 से 200 किमी की रेंज
मारुति सुजुकी पिछले एक साल से अपनी इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग कर रही है, कई बार उसे स्पॉट भी किया जा चुका है। माना जा रहा है कि यह कार Futuro-E हो सकती है। कंपनी इस कार को 150 से 200 किमी की रेंज के साथ लॉन्च कर सकती है, जो एक शहर में घूमने-फिरने के लिए पर्याप्त है।
मारुति के पास नहीं कोई इलेक्ट्रिक कार
इस कार में कंपनी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दे सकती है। मारुति के लिए चिंता की सबसे बड़ी बात यह है कि देश के कई ब्रांड्स अपनी इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च कर चुके हैं। टाटा मोटर्स, महिंद्रा, ह्यूंदै पहले ही अपनी इलेक्ट्रिक कारों के साथ बाजार में कदम रख चुकी हैं। ऐसे में मारुति ही अकेली बड़ी कंपनी बची है, जिसके पोर्टफोलियो में कोई इलेक्ट्रिक वाहन नहीं है।
कीमत 7-10 लाख के बीच
उम्मीद जताई जा रहही है कि कि मारुति इलेक्र्टिक व्हीकल का बाजार वित्त 2023 तक बढ़ कर दो अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा, वहीं घरेलू कार बाजार सेगमेंट में सबसे बड़ी हिस्सेदारी मारुति सुजुकी की होगी। वहीं Futuro-E मारुति का यह सपना पूरा करने में मदद करेगी। मारुति सुजुकी अपनी इस इलेक्ट्रिक Futuro-E की एक्स-शोरूम कीमत सात से दस लाख के बीच रख सकती है, वहीं इससे मुकाबला करने वाली टाटा टिगोर ईवी की एक्स-शोरूम कीमत 9.44 लाख रुपये से 9.75 लाख रुपये के बीच है।
लंबाई 3655 एमएम
मारुति Futuro-E में कन्वेंशनल फ्रंट ग्रिल के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स और एलईडी टेललाइट्स भी मिलेंगी। वहीं इसमें अलॉय व्हील्स भी दिए जा सकते हैं। वहीं इसका डाइमेंशन मौजूदा मॉडल जितना ही हो सकता है। इसकी लंबाई 3655 एमएम, चौड़ाई 1620 एमएम और ऊंचाई 2435 एमएम हो सकती है। इसका व्हीलबेस 2435 एमएम रखा जा सकता है।