{"_id":"17eff8c8-2e8e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ehsan-mani-wants-bcci-pcb-to-ask-british-journo-to-give-evidence","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनी बोले, ब्रिटिश पत्रकार से सबूत मांगे पीसीबी: BCCI","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मनी बोले, ब्रिटिश पत्रकार से सबूत मांगे पीसीबी: BCCI
कराची/एजेंसी
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पूर्व अध्यक्ष एहसान मनी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) से ब्रिटिश पत्रकार से सबूत मांगने को कहा है, जिसने 2011 वर्ल्ड कप में भारत-पाक के बीच खेला गया सेमीफाइनल मैच में फिक्सिंग की आशंका जताई थी।
विज्ञापन
मनी ने कहा है कि कुछ लोग पांच साल बाद दिसंबर में दोनों देशों के बीच होने वाली द्विपक्षीय सीरीज से पहले सनसनी फैला कर फायदा उठाना चाहते हैं लेकिन दोनों देशों के बोर्ड भी इस मामले को इस तरह खारिज नहीं कर सकते हैं। एड हाकिंस ने अपनी किताब में आईसीसी क्रिकेट के संचालन पर सवाल उठाए हैं और मेरा मानना है कि इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। दोनों बोर्ड को किताब के प्रकाशक और लेकर से सबूत उपलब्ध कराने को कहना चाहिए।
विज्ञापन