फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india win hyderabad test by an innings and 135 runs

भारत ने कंगारुओं को पारी और 135 रन से हराया

Tue, 05 Mar 2013 11:59 AM IST
हैदराबाद/इंटरनेट डेस्क
हैदराबाद/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 05 Mar 2013 11:59 AM IST
विज्ञापन
india win hyderabad test by an innings and 135 runs

बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 135 रनों से हरा दिया है। इसके साथ ही भारत ने चार मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

विज्ञापन


इस जीत के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी भारत की ओर से 22 टेस्ट मैच जीतकर सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। चेतेश्वर पुजारा को 204 रनों की पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
विज्ञापन


मैच का फुल स्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के पहली पारी में 266 रनों की भारी बढ़त के जवाब में मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम दूसरी पारी में 131 रनों पर ढेर हो गई। मैच के चौथे दिन 74 रनों से आगे खेलने उतरे ऑस्ट्रेलियाई टीम दिन के पहले सत्र में ही आठ विकेट गंवा दिए।

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से केवल चार बल्लेबाज ईडी कोवान 44, डेविड वार्नर 24, माइकल क्लार्क 16 और मैथ्यू वेड 10 रन दो दो अंकों तक पहुंच सके।

मैच के चौथे दिन इशांत शर्मा ने शेन वाटसन (9) को धोनी के हाथों कैच कराकर पहली सफलता दिलाई। इसके बाद भारतीय स्पिनरों ने दिन के पहले सत्र में ही कंगारुओं को समेट दिया।

पुजारा, मुरली का कमाल
ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी में 237 रनों के जवाब में भारत ने 503 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। पहली पारी में वीरेंद्र सहवाग के महज 6 रन बनाकर आउट होने के बाद लगा कि भारतीय पारी बिखर जाएगी।

लेकिन चेतेश्वर पुजार और मुरली विजय ने दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 370 रनों की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया के मंसूबे पर पानी फेर दिया।

पुजारा 204 जबकि मुरली विजय 167 रन बनाकर आउट हुए। महेंद्र सिंह धोनी ने महज 43 गेंदों में 44 और विराट कोहली ने 34 रनों की उपयोगी पारी खेलकर टीम का स्कोर 500 के पार पहुंचा दिया।

भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर
सीरीज के पहले मैच की तरह ही भारतीय गेंदबाजों ने हैदराबाद टेस्ट में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने तीन शुरुआती झटके दिए। बाकी का काम स्पिनरों ने कर दिया।


भारतीय तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन से उत्साहित ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन ही 9 विकेट गिरने के बाद ही पारी घोषित कर दी। लेकिन उन्हें इसका कोई फायदा नहीं मिल सका। आर अश्विन ने पहली पारी में एक और दूसरी में पांच विकेट झटके।

ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने दोनों पारियों में मिलाकर 6 विकेट लिए। उन्होंने दोनों पारियों में 3-3 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। हरभजन को दो जबकि इशांत शर्मा को एक सफलता हाथ लगी।

संक्षिप्त स्कोरः
ऑस्ट्रेलिया पहली पारी-237/9 (पारी घोषित)
भारत पहली पारी-503 रन
ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी-131
परिणाम-भारत पारी और 135 रन से जीता
मैन ऑफ द मैच-चेतेश्वर पुजारा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed