{"_id":"8c8175aa-a2dc-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"ecb-requests-bcci-to-advance-ipl-by-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल के आगे झुके क्रिकेट के 'पिता'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल के आगे झुके क्रिकेट के 'पिता'
लंदन/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 12 Apr 2013 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल में खेलने के लिए लालायित ब्रिटिश खिलाड़ियों के दबाव में क्रिकेट का जन्मदाता देश इंग्लैंड झुक गया है।
विज्ञापन
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से आग्रह किया है कि आगामी वर्षों में आईपीएल का आयोजन 30 अप्रैल तक समाप्त किया जाए ताकि उसके खिलाड़ी भी इसमें हिस्सा ले सकें।
ईसीबी के मुख्य कार्यकारी डेविड कोलियर ने कहा, ‘हमने बीसीसीआई से आग्रह किया है कि वह भविष्य में आईपीएल के कार्यक्रम में कुछ फेरबदल करे।'
डेविड ने कहा, 'आईपीएल ऐसा कार्यक्रम बनाए ताकि यह इंग्लैंड के अंतरराष्ट्रीय सत्र की शुरुआत से न टकराए और इंग्लिश खिलाड़ी इसमें पूरी तरह हिस्सा ले सकें।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'हम चाहेंगे कि आईपीएल 30 अप्रैल तक समाप्त हो जाए। हम बीसीसीआई, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के अधिकारियों से बात कर रहे हैं ताकि बढ़ती घरेलू टी-20 लीगों के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पैदा हो रहे तनाव का कुछ हल निकाला जा सके।’
विज्ञापन