{"_id":"5f362d068ebc3e3ca74d2c34","slug":"ecb-confirms-australia-white-ball-series-to-complete-international-summer-of-mens-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जाएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, ECB ने जारी किया शेड्यूल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जाएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, ECB ने जारी किया शेड्यूल
Fri, 14 Aug 2020 11:50 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
Eng vs AUS
- फोटो : ट्विटर- आईसीसी
ऑस्ट्रेलियाई टीम अगले महीने इंग्लैंड का दौरा करेगी। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ( ईसीबी) ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम सितंबर में इंग्लैंड दौरे पर आएगी। दोनों टीमों के बीच टी-20 और एकदिवसीय सीरीज खेली जाएगी। ईसीबी ने इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के दौरान इंग्लैंड में क्रिकेट लगातार जारी है। फिलहाल इंग्लिश टीम पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज साउथैंप्टन में खेली जाएगी, जबकि वन-डे सीरीज का आयोजन मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में होगा।
विज्ञापन
इंग्लैंड की टीम इन्हीं दो स्टेडियमों में इसलिए लगातार सीरीज खेल रही है, क्योंकि इसके आस-पास होटल हैं और कोरोना महामारी को देखते हुए बायो-सिक्योर बबल में किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज
- पहला टी-20 मैच- चार सितंबर, साउथैंप्टन
- दूसरा टी-20 मैच- छह सितंबर, साउथैंप्टन
- तीसरा टी-20 मैच- आठ सितंबर, साउथैंप्टन
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया वन-डे सीरीज
- पहला वन-डे मैच- 11 सितंबर, मैनचेस्टर
- दूसरा वन-डे मैच- 13 सितंबर, मैनचेस्टर
- तीसरा वन-डे मैच- 16 सितंबर, मैनचेस्टर