फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dwayne bravo got punishment in ipl

पोलार्ड को उकसाने वाले ड्वेन ब्रावो को मिली सजा

Mon, 23 May 2016 12:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 May 2016 12:46 PM IST
विज्ञापन
dwayne bravo got punishment in ipl
- फोटो : Youtube Grab

मुंबई इंडियंस और गुजरात लायंस के बीच मुकाबले में आपको यह दृश्य आम लगा होगा लेकिन ऐसा है नहीं। कीरोन पोलार्ड और ड्वेन ब्रावो के बीच हुई नोंक-झोंक में मैच रेफरी ने कड़ा एक्‍शन लिया है।

विज्ञापन


दरअसल, बीते शनिवार को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में गुजरात लायंस और मुंबई इंडियंस ‌के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। इस मैच में गुजरात की जीत हुई और वह प्लेऑफ में पहले पायदान पर पहुंच गई। वहीं, दूसरी ओर गत चैंपियन मुंबई इंडियंस हार के साथ ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
विज्ञापन


इस मैच में जब पोलार्ड बल्लेबाजी कर रहे थे तो गुजरात के ऑलराउंडर ब्रावो गेंदबाजी पर थे। एक ही देश की टीम से ताल्लुक रखने वाले इन दोनों क्रिकेटरों के बीच झगड़ा देखने को मिला। ब्रावो मुंबई के बल्लेबाज पोलार्ड के पास आए और उन्हें हल्का धक्का देकर चले गए, इस दौरान पोलार्ड ने भी ब्रावो को मारने के लिए बल्ला उठा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रावो को यह सजा मिली

dwayne bravo got punishment in ipl

ब्रावो ने मैच रेफरी के समक्ष सुनवाई में अपनी गलती स्वीकार कर ली है। उन्हें लीवल 2 ऑफेंस का दोषी पाया। मैच के दौरान दूसरे खिलाड़ी के साथ धक्का-मुक्की करने के आरोप में जुर्माने के तौर पर उनकी मैच फीस में 50 फीसदी की कटौती की गई है।

पूरा वाकया देखने के लिए क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed