फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dwaine bravo and kieron pollard are out for world cup 2015

वर्ल्ड कप से ठीक पहले वेस्टइंडीज को झटका

Fri, 09 Jan 2015 02:29 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 09 Jan 2015 02:29 PM IST
विज्ञापन
dwaine bravo and kieron pollard are out for world cup 2015

वर्ल्ड कप का बिगुल बजने के साथ ही कई चौंकाने वाली बाते सामने आ रही है। पहले न्यूजीलैंड टीम ने अपने अनुभवी और रिटायरमेंट के करीब पहुंच चुके डेनियल विटोरी को चुन कर सभी को चौंका दिया। 35 साल के विटोरी काफी समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल नही रहे थे।

विज्ञापन


अभी न्यूजीलैंड का सरप्राइज हजम भी नहीं हुआ था कि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष दीनानाथ रामनारायण के एक ट्वीट ने सभी को चौंका दिया है। वेस्टइंडीज टीम में लेग स्पिनर रह चुके दीनानाथ ने ट्वीट किया है कि वर्ल्ड कप 2015 के लिए केविन पोलार्ड और ड्वेन ब्रावो टॉप 15 में नहीं होंगे।
विज्ञापन


अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट में उन्होंने गुरुवार को लिखा, "इस बार वर्ल्ड कप 2015 में पोलार्ड और ब्रावो का बाहर होना लगभग तय है। वे टीम में शामिल नहीं किए जाएंगे। अभी ये दोनों वरिष्ठ क्रिकेटर दक्षिण अफ्रीका में टी-20 सीरीज के लिए व्यस्त हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले विंडीज सेलेक्शन पैनल के अध्यक्ष क्लाइव लॉयड ने ब्रावो, डेरन सैमी और पोलार्ड को दक्षिण अफ्रीका के साथ पांच वनडे मैचों की सीरीज के लिए बाहर कर दिया था। पूर्व कप्तान ड्वेन ब्रावो पर भारत में सीरीज बीच में छोड़कर पूरी टीम के साथ घर वापस आने आरोप लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed