फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Duleep Trophy Pujara and Suryakumar hits half century shivam mavi take six wickets middle zone in trouble

Duleep Trophy: दूसरी पारी में पुजारा और सूर्यकुमार का अर्धशतक, शिवम मावी को छह विकेट; मुश्किल में मध्य क्षेत्र

Thu, 06 Jul 2023 11:31 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 06 Jul 2023 11:31 PM IST
सार

मध्य क्षेत्र के लिए पहली पारी में अलीगढ़ के रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए। उन्होंने 69 गेंदों में छह चौके लगाए। उनके अलावा उत्तर प्रदेश के ही ध्रुव जुरेल ने 55 गेंदों में सात चौकों की मदद से 46 रन की पारी खेली।

विज्ञापन
Duleep Trophy Pujara and Suryakumar hits half century shivam mavi take six wickets middle zone in trouble
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेज गेंदबाज शिवम मावी की मदद से मध्य क्षेत्र ने गुरुवार को दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पश्चिम क्षेत्र को पहली पारी में 220 रनों पर समेट दिया। उत्तर प्रदेश के मावी ने पहली पारी में 44 रन देकर छह विकेट चटकाए। जवाब में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अरजन नागवासवाला (5/74) की गेंदबाजी से मध्य क्षेत्र की पहली पारी 128 रनों पर सिमट गई और इस तरह पश्चिम क्षेत्र को 92 रनों की बढ़त हासिल हुई।
विज्ञापन


रिंकू ने बनाए 48 रन
मध्य क्षेत्र के लिए पहली पारी में अलीगढ़ के रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए। उन्होंने 69 गेंदों में छह चौके लगाए। उनके अलावा उत्तर प्रदेश के ही ध्रुव जुरेल ने 55 गेंदों में सात चौकों की मदद से 46 रन की पारी खेली। हालांकि, पहली पारी में असफल रहने वाले पश्चिम क्षेत्र के बल्लेबाजों चेतेश्वर पुजारा और सूर्यकुमार यादव ने दूसरी पारी में अच्छा प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक लगाए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर पश्चिम क्षेत्र ने तीन विकेट पर 149 रन बना लिए हैं और टीम की कुल बढ़त 241 रन की हो गई है।
विज्ञापन


सौरभ को मिले दो विकेट
पुजारा 103 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनका साथ सरफराज खान छह रन बनाकर निभा रहे हैं। सरफराज पहली पारी में खाता भी नहीं खोल पाए थे। सूर्यकुमार ने 58 गेंदों में 52 रन बनाए और आठ चौके व एक छक्का जड़ा। मध्य क्षेत्र के लिए दूसरी पारी में सौरभ कुमार ने दो और यश ठाकुर ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य क्षेत्र के कप्तान शिवम मावी ने कहा, ''मैं पिछले तीन-चार साल से लाल गेंद से अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं। उम्मीद है कि टेस्ट मैच खेलने का मौका मिलेगा। मैं सिर्फ एक प्रारूप नहीं खेलना चाहता बल्कि सभी प्रारूपों में खेलने के लिए तैयार रहने की कोशिश में हूं और कड़ी मेहनत कर रहा हूं। भारत में तेज गेंदबाजों के लिए कप्तानी मुश्किल होती है।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed