फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Duleep Trophy Final: Rajat Patidar-Yash Rathod hit centuries Central Zone took lead of 235 run over South Zone

Duleep Trophy Final: रजत पाटीदार-यश राठौड़ के शतक, मध्य क्षेत्र ने दक्षिण क्षेत्र पर हासिल की 235 रनों की बढ़त

Fri, 12 Sep 2025 08:38 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 12 Sep 2025 08:38 PM IST
सार

दक्षिण क्षेत्र गुरुवार को पहली पारी में 149 रन पर सिमट गया था जिससे मध्य क्षेत्र की बढ़त 235 रन की हो गई है। पाटीदार (115 गेंद) ने अपना 15वां और राठौड़ (188 गेंद) ने सातवां प्रथम श्रेणी शतक जड़ा। स्टंप तक संसार जैन 47 रन बनाकर राठौड़ का साथ दे रहे थे।

विज्ञापन
Duleep Trophy Final: Rajat Patidar-Yash Rathod hit centuries Central Zone took lead of 235 run over South Zone
रजत पाटीदार - फोटो : ANI

विस्तार

कप्तान रजत पाटीदार (101 रन) और यश राठौड़ (नाबाद 137 रन) ने दक्षिण क्षेत्र के स्पिन गेंदबाजी के कम विकल्पों का फायदा उठाकर शतक जड़ते हुए शुक्रवार को यहां दलीप ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन मध्य क्षेत्र को पांच विकेट पर 384 रन बनाने में मदद की। दक्षिण क्षेत्र गुरुवार को पहली पारी में 149 रन पर सिमट गया था जिससे मध्य क्षेत्र की बढ़त 235 रन की हो गई है। पाटीदार (115 गेंद) ने अपना 15वां और राठौड़ (188 गेंद) ने सातवां प्रथम श्रेणी शतक जड़ा। स्टंप तक संसार जैन 47 रन बनाकर राठौड़ का साथ दे रहे थे। पाटीदार और राठौड़ ने चौथे विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी निभाई जिससे मैच निश्चित रूप से दक्षिण क्षेत्र के हाथों से निकल गया है। हालांकि इससे पहले मध्य क्षेत्र ने 93 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे जिससे टीम मुश्किल में दिख रही थी।
विज्ञापन


मध्य क्षेत्र ने सुबह बिना विकेट गंवाए 50 रन से आगे खेलना शुरू किया और पहले सत्र में टीम ने 102 रन जोड़े। लेकिन टीम ने सलामी बल्लेबाज दानिश मालेवर (53), अक्षय वाडकर (22) और शुभम शर्मा (06) के विकेट जल्दी-जल्दी गंवा दिए। तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह (74 रन देकर तीन विकेट) उस सत्र के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे जिन्होंने बादलों भरे आसमान में गेंद को बार बार उछालकर बल्लेबाजों को परेशान किया। सुबह के सत्र में उन्हें मालेवार और शुभम के विकेट मिले जबकि उनके साथी तेज गेंदबाज वासुकी कौशिक ने वाडकर को आउट किया। पर फिर दूसरे और तीसरे सत्र में पिच और परिस्थितियां अनुकूल हो गईं जिसका पाटीदार और राठौड़ ने पूरा फायदा उठाया। पाटीदार ने लेग स्पिनर रिकी भुई की गेंद पर बाउंड्री लगाकर मध्य क्षेत्र को दक्षिण क्षेत्र के पहली पारी के स्कोर के पार पहुंचाया।
विज्ञापन


पहली पारी की बढ़त का मुख्य लक्ष्य हासिल होने के बाद पाटीदार और राठौड़ ने लंच के बाद के सत्र में 124 रन जोड़कर अपनी गति बदली। पाटीदार ने 73 गेंद में 50 रन बनाए लेकिन उनका अगला अर्धशतक 39 गेंद में पूरा हुआ। दक्षिण के लिए कामचलाऊ लेग स्पिनर रिकी भुई ने कुछ ओवर डाले। गौरतलब है कि मध्य क्षेत्र के स्पिनर सारांश जैन और कुमार कार्तिकेय ने पहली पारी में मिलकर नौ विकेट लिए थे। राठौड़ सतर्क होकर खेल रहे थे, उन्होंने लय में चल रहे पाटीदार को ज्यादा स्ट्राइक करने दिया। लेकिन पाटीदार लूज शॉट खेलकर आउट हो गए। उन्होंने गुरजपनीत की गेंद पर पुल शॉट लगाया लेकिन गेंद लेग साइड में विकेटकीपर और दक्षिण क्षेत्र के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के हाथों में चली गई। पिछले सत्र में रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले राठौड़ ने 84 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर अंकित की गेंद पर एक रन लेकर 132 गेंद में शतक पूरा किया। इसके बाद राठौड़ और जैन ने छठे विकेट के लिए 118 रन की नाबाद साझेदारी करके मध्य क्षेत्र की बढ़त 200 रन के पार पहुंचाकर उन्हें दलीप ट्रॉफी खिताब के करीब पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed