फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Duleep Trophy Final: India Blue towards big score passes 650 mark

पुजारा ने ठोका दोहरा शतक, टीम की स्थिति मजबूत

Mon, 12 Sep 2016 09:56 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Sep 2016 09:56 AM IST
विज्ञापन
Duleep Trophy Final: India Blue towards big score passes 650 mark
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : getty
ग्रेटर नोएडा में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में इंडिया रेड के खिलाफ इंडिया ब्लू मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। चेतेश्वर पुजारा ने नाबाद दोहरा शतक जड़कर इंडिया ब्लू को पहली पारी में पांच विकेट पर 650 रनों के पार पहुंचा दिया है।
विज्ञापन


दोहरे शतक से साथ पुजारा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज के लिए टीम इंडिया में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है और बेहतरीन फॉर्म में होने के संकेत भी दे दिए हैं। यह पुजारा के प्रथम श्रेणी करियर का 10वां दोहरा शतक है।  
विज्ञापन


रविवार को पहले दिन के स्कोर 3 विकेट पर 362 रन से आगे खेलना शुरु किया। दिनेश कार्तिक 55 के अपने स्कोर में इजाफा नहीं कर सके और दूसरे दिन की पहली गेंद पर सुमित सांगवान की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्तिक के बाद पुजारा का साथ देने उतरे शेल्डन जैक्सन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और पुजारा के साथ इंडिया ब्लू के स्कोर को 600 रनों के पार पहुंचा दिया। जैक्सन 134 रन पर अमित मिश्रा का शिकार बने। तब स्कोर 605 रन था। पुजारा और जैक्सन के बीच 243 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे रविंद्र जड़ेजा ने तेजी से रन बनाए, इस दौरान पुजारा ने अपने स्कोर को 250 रन के पार पहुंचाया।

दोनों के बीच 88 रनों की साझेदारी हुई। जड़ेजा के 169वें ओवर में 48 रन पर आउट होते ही कप्तान गौतम गंभीर ने इंडिया ब्लू ने 693/6 के स्कोर पर पारी समाप्ति की घोषणा कर दी। 693 रनों के जबाव में बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया रेड की पारी की शुरूआत अच्छी नहीं रही।


तेज गेंदबाज पंकज सिंह के पहले ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर अभिनव मुकुंद और सुदीप चटर्जी  वापस पवेलियन लौट गए। अभिनव ने 2 रन बनाए और चटर्जी खाता भी नहीं खोल सके। पहले ओवर की समाप्ति पर इंडिया रेड 2 विकेट के नुकसान पर  रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed