फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Duleep Trophy 2nd Match Day 3

बारिश के चलते न युवी को, न गंभीर को मिलेगा फायदा!

Thu, 01 Sep 2016 09:55 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 01 Sep 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
Duleep Trophy 2nd Match Day 3
क्रिकेट - फोटो : getty
दलीप ट्रॉफी में पहली बार गुलाबी गेंद का इस्तेमाल हो रहा है। डे-नाइट टेस्ट फॉर्मेट पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के दूसरे मैच में युवराज की इंडिया रेड और गंभीर की इंडिया ब्लू के मैच में बारिश ने खलल डाल दिया।
विज्ञापन


चार दिन के इस मैच में अब तक 3 दिन बीत चुके हैं और इस दौरान सिर्फ 7.2 ओवर का ही खेल संभव हो सका है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ब्लू ने मयंक अग्रवाल की 92, गंभीर की 77 और शेल्डन जैकसन की नाबाद 48 रन की पारी की बदौलत पहली पारी में 5 विकेट खोकर  285 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन


इंडिया रेड की बात की जाए तो उसके लिए चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए हैं और नाथू सिंह को एक विकेट मिला है। मौसम के मिजाज को देखते हुए चौथे दिन इंडिया ब्लू के बाद रेड पारी समाप्त होना मुश्किल ही नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फंस गया मामला, किसे मिलेंगे अंक?

Duleep Trophy 2nd Match Day 3
क्रिकेट - फोटो : getty
तीसरे दिन सिर्फ 16.2 ओवरों का ही खेल हो सका और कार्तिक और जैकसन ने 85 रन जोड़े। इसके बाद गीले आउटफील्ड के चलते खेल संभव न हो सका। अब तक की खेल की स्थिति को देखते हुए किसी को भी पहली पारी की बढ़त के आधार पर मिलने वाले अंक मिल पाना मुश्किल ही नजर आ रहा है।

इसके अलावा इंडिया रेड के कप्तान युवराज सिंह ने अपने सफल गेंदबाज कुलदीप यादव और नाथू सिंह के बजाय प्रदीप सांगवान और इश्वर पांडे पर ही भरोसा जताया। 8 ओवर के खेल बाद दोनों वापस बुला लिया गया, लेकिन तब तक कार्तिक और जैकसन नजरें जमा चुके थे।

हालांकि इंडिया रेड के लिए अच्छी बात यह है कि वो इंडिया ग्रीन से एक मैच जीत चुकी है और उसके पास 6 अंक हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed