फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Duleep Trophy 2025 Patidar and Danish Hit Centuries Shami Wicket Manishi Shines for Central Zone

Duleep Trophy: पाटीदार-दानिश के शतक से मध्य क्षेत्र का बड़ा स्कोर, शमी का संतोषजनक प्रदर्शन; मनीषी भी चमके

Thu, 28 Aug 2025 06:50 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 28 Aug 2025 06:50 PM IST
सार

पहला मैच उत्तर क्षेत्र और पूर्व क्षेत्र की टीमों के बीच खेला जा रहा है। दिन का खेल समाप्त होने तक उत्तर क्षेत्र ने आयुष बडोनी की अर्धशतकीय पारी की मदद से छह विकेट पर 308 रन बनाए। वहीं, दूसरे मुकाबले में मध्य क्षेत्र का सामना उत्तर पूर्वी क्षेत्र की टीम से हो रहा है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मध्य क्षेत्र की टीम ने स्टंप्स तक दो विकेट पर 432 रन बनाए।

विज्ञापन
Duleep Trophy 2025 Patidar and Danish Hit Centuries Shami Wicket Manishi Shines for Central Zone
रजत पाटीदार - फोटो : ANI

विस्तार

दलीप ट्रॉफी 2025 की गुरुवार को क्वार्टर फाइनल के मुकाबलों के साथ शुरुआत हो गई। पहला मैच उत्तर क्षेत्र और पूर्व क्षेत्र की टीमों के बीच खेला जा रहा है। दिन का खेल समाप्त होने तक उत्तर क्षेत्र ने आयुष बडोनी की अर्धशतकीय पारी की मदद से छह विकेट पर 308 रन बनाए। वहीं, दूसरे मुकाबले में मध्य क्षेत्र का सामना उत्तर पूर्वी क्षेत्र की टीम से हो रहा है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मध्य क्षेत्र की टीम ने स्टंप्स तक दो विकेट पर 432 रन बनाए। उनके लिए दानिश मालेवर और कप्तान रजत पाटीदार ने शतकीय पारियां खेलीं।
विज्ञापन
Trending Videos

उत्तर क्षेत्र बनाम पूर्व क्षेत्र (क्वार्टरफाइनल-पहला दिन)
सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के प्रभावशाली प्रदर्शन और बाएं हाथ के युवा स्पिनर मनीषी की धारदार गेंदबाजी की बदौलत पूर्वी क्षेत्र ने पहले दिन स्टंप तक उत्तर क्षेत्र को छह विकेट पर 308 रन ही बनाने दिए। मध्यक्रम के बल्लेबाज आयुष बडोनी ने चिकनी पिच पर 60 गेंद में 63 रन की शानदार पारी खेली। लेकिन उत्तर क्षेत्र के अन्य बल्लेबाजों को इस बात का मलाल रहेगा कि पूर्वी क्षेत्र के गेंदबाजों के खिलाफ मजबूत शुरुआत करने के बाद भी वे लय में नहीं आ पाए। लेकिन पूरा फोकस शमी पर था जो नवंबर 2024 के बाद से अपना पहला प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे थे। वह पहले दो स्पैल में थोड़ी लय में नहीं दिखे। उत्तर के सलामी बल्लेबाज और कप्तान अंकित कुमार तथा शुभम खजूरिया ने बिना किसी परेशानी के उनका डटकर सामना किया। लेकिन लंच के ठीक बाद उनके तीसरे स्पैल (4-2-9-0) में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। वह ऑफ स्टंप के बाहर बल्लेबाजों की परीक्षा ले रहे थे। बडोनी और निशांत सिंधु के पैड पर कुछ गेंदें लगीं।

34 वर्षीय शमी चौथे स्पैल (5-0-26-1) में दिन का अपना पहला विकेट ले सकते थे लेकिन कुमार कुशाग्र ने 27 के निजी स्कोर पर कन्हैया वधावन (37) का कैच टपका दिया। लेकिन शमी को जल्द ही सफलता मिली जब उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर एक ढीली गेंद पर साहिल लोत्रा को विकेट के पीछे कैच करा दिया। शमी भले ही हर गेंद पर उतने खतरनाक नहीं दिख रहे थे जितना वह अपने खेल और फिटनेस के शीर्ष पर होने पर करते हैं। लेकिन उन्होंने दिन में 17 ओवर (55 रन देकर 1 विकेट) में संतोषजनक प्रदर्शन किया। हाल में दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बडोनी ने अपने आक्रामक खेल से प्रभावित किया और उनके ड्राइव देखने लायक थे। उन्होंने लाल गेंद की जरूरतों के अनुसार खुद को पूरी सहजता से ढाल लिया। वह तेज गेंदबाज मुख्तार हुसैन की गेंद पर पुल करने की कोशिश में लेग साइड में कैच आउट हो गए।

उत्तर क्षेत्र के बल्लेबाज खजूरिया (26), अंकित (30), यश ढुल (39) और निशांत (47) अच्छी शुरुआत के बावजूद इसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके। भारत के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार के लिए चिंता की बात रही क्योंकि उन्हें पहले और दूसरे सत्र के बीच अपनी हैमस्ट्रिंग की चोट के इलाज के लिए नौ ओवर मैदान से बाहर बिताने पड़े। जमशेदपुर के 21 साल के मनीषी ने 90 रन देकर तीन विकेट विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य क्षेत्र बनाम उत्तर पूर्वी क्षेत्र (क्वार्टरफाइनल-पहला दिन)
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मध्य क्षेत्र की शुरुआत झटकों के साथ हुई। आयुष पांडे महज तीन रन बनाकर आउट हो गए जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज आर्यन जुयाल 100 गेंदों में 0 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। इसके बाद मोर्चा दानिश मालेवर और कप्तान रजत पाटीदार ने संभाला। दोनों ने शतक लगाए। मालेवर 219 गेंदों में 198 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि पाटीदार 96 गेंदों में 125 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। यश राठोड़ 37 गेंदों में 32 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। उत्तर पूर्वी क्षेत्र के लिए आकाश चौधरी और फिरोईजम जोतिन ने एक-एक विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed