WI Inning
44/3 (5.5 ov)
Rovman Powell 0(3)*
Shai Hope 25 (20)
IND elected to bowl
{"_id":"5d604fe88ebc3e93ad102cf6","slug":"duleep-trophy-2019-karun-nair-on-92-india-red-vs-india-blue-match-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलीप ट्रॉफी: करुण नायर का नाबाद अर्द्धशतक, इंडिया रेड का स्कोर 163\/2","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दलीप ट्रॉफी: करुण नायर का नाबाद अर्द्धशतक, इंडिया रेड का स्कोर 163/2
Sat, 24 Aug 2019 04:56 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 24 Aug 2019 04:56 AM IST
विज्ञापन
करुण नायर
भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी की कोशिश कर रहे बल्लेबाज करुण नायर की 92 रन की नाबाद पारी के दम पर इंडिया रेड ने दलीप ट्रॉफी के चार दिवसीय मुकाबले के पहले दिन इंडिया ब्लू के खिलाफ दो विकेट पर 163 रन बना लिए। शुक्रवार को बारिश के कारण 68 ओवर का ही खेल हो सका। खेल रोके जाते समय नायर के साथ हिमाचल के बायें हाथ के बल्लेबाज अंकित कलसी 48 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
विज्ञापन
अलूर क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे इंडिया रेड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मुकाबले की तीसरी गेंद पर ही राजस्थान के बायें हाथ के तेज गेंदबाज अनिकेत चौधरी ने सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को खाता खोले बगैर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया।
विज्ञापन
घरेलू मुकाबलों में बड़ौदा के लिए रनों का अंबार लगाने वाले कप्तान प्रियांक पंचाल भी शुरूआत में संभल कर खेलने के बाद 15वें ओवर में मध्यम गति के गेंदबाज दिवेश गुरुदेव की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गये। उन्होंने 49 गेंद में दो चौके की मदद से 15 रन बनाए।
विज्ञापन
राष्ट्रीय टीम से 2017 में नजरअंदाज किये गये नायर इस पारी के दौरान पूरे रंग में दिखे और उन्होंने कुछ शानदार फ्लिक और कवर ड्राइव भी लगाए। कर्नाटक के नायर ने 189 गेंद की अपनी नाबाद पारी में नौ चौके लगाये है जबकि कलसी ने अब तब 171 गेंद का सामना किया और चार चौके लगाये। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए अब तब नाबाद 120 रन की साझेदारी हुई है।
कलसी को इस दौरान भाग्य का साथ भी मिला। जब वह 34 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तक ऑफ स्पिनर जलज सक्सेना की गेंद पर रिकी भुई ने उनका कैच टपका दिया। इससे पहले बारिश के कारण इंडिया ब्लू और इंडिया ग्रीन के बीच खेले गये पहले मैच के तीन दिन (दूसरे से चौथे दिन) का खेल पूरी तरह से धुल गया था।