फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Due to injury Delhi capitals Harshal Patel ruled out of IPL

IPL 2019: दिल्ली को लगा बड़ा झटका, गेंदबाज हर्षल पटेल पूरे टूर्नामेंट से बाहर

Thu, 11 Apr 2019 08:18 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 11 Apr 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
Due to injury Delhi capitals Harshal Patel ruled out of IPL
हर्शल पटेल - फोटो : social media

इंडियन टी-20 लीग की टीम दिल्ली के गेंदबाज हर्षल पटेल टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। हर्षल दाएं हाथ में फ्रेक्चर होने के कारण आईपीएल के बचे हुए सत्र में नहीं खेल पाएंगे। टीम के कोच रिकी पोंटिंग ने गुरूवार को इसकी घोषणा की।

विज्ञापन

हर्षल के चोटिल होने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘एक अप्रैल को पंजाब के खिलाफ हुए मैच में उनके दाएं हाथ में फ्रेक्चर हो गया था। हमें इस फ्रेक्चर को पता करने में कुछ दिन लग गए। उनके कुछ एक्स-रे हुए हैं। वह तीन-चार हफ्तों के लिए बाहर हो गए हैं, जिसका मतलब है कि वह टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए हैं। हमें उनकी जगह किसी को ढूंढना होगा।’’

विज्ञापन

दिल्ली की टीम ने अब तक टूर्नामेंट में 6 मैच खेले हैं इसमें से उसको 3 में जीत मिली है जबकि तीन मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। पिछले मुकाबले मे दिल्ली ने बैंगलुरू की टीम को 4 विकेट से हराया था। टीम का अगला मैच कोलकाता के खिलाफ शुक्रवार को खेला जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पटेल इस सत्र में दिल्ली की टीम के छह में से दो मैचों में खेले थे, उन्होंने केकेआर के खिलाफ टाई मैच में 40 रन देकर दो विकेट चटकाए थे जिसे दिल्ली ने सुपरओवर में जीता था। उन्होंने मोहाली में पंजाब के खिलाफ 14 रन से मिली हार वाले मैच में 37 रन लुटाए थे और कोई विकेट नहीं झटका था।

पोंटिंग ने कहा कि टॉप ऑर्डर बल्लेबाज मंजोत कालरा के भी हाथ में हल्की चोट है और उन्हें फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा। इनपुट: भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed