फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dubai has been locked in as the neutral venue to host Indias matches in the Champions Trophy know details

Champions Trophy: दुबई में होंगे भारत के मैच, सेमीफाइनल और फाइनल के लिए आईसीसी ने की अलग व्यवस्था, जानिए

Sun, 22 Dec 2024 08:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 22 Dec 2024 08:32 PM IST
सार

रविवार को पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि  भारत अपने सभी मुकाबला दुबई में खेलेगा। वहीं, अगर रोहित शर्मा एंड कंपनी सेमीफाइनल और फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में कामयाब होती है तो भी वह अपने सभी मैच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में ही खेलेगी।

विज्ञापन
Dubai has been locked in as the neutral venue to host Indias matches in the Champions Trophy know details
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI/BCCI/ACC/ICC

विस्तार

अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) पहले ही इस टूर्नामेंट के हाइब्रिड मॉडल में आयोजन की जानकारी दे चुका है। इस बीच रविवार को पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि  भारत अपने सभी मुकाबला दुबई में खेल सकता है। वहीं, अगर रोहित शर्मा एंड कंपनी सेमीफाइनल और फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में कामयाब होती है तो भी वह अपने सभी मैच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में ही खेलेगी।
विज्ञापन

दुबई को मिली भारत के मैचों की मेजबानी
पीटीआई ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से जुड़े एक सूत्र के हवाले से बताया कि शनिवार रात पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी और उनके यूएई समकक्ष शेख नाहयान अल मुबारक के बीच बैठक के बाद दुबई को तटस्थ स्थल के रूप में चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तटस्थ स्थल पर खेले जाएंगे भारत और पाकिस्तान के मैच
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को बताया था कि भारत और पाकिस्तान के सभी मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू (तटस्थ स्थल) पर खेले जाएंगे। इसका अर्थ है कि अब दोनों टीमें किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में एक-दूसरे के देश के दौरे पर नहीं जाएंगी और दोनों टीमों के बीच किसी तटस्थ स्थान पर मुकाबले खेले जाएंगे। यह नियम 2024-2027 तक लागू रहेगा। इससे साफ हो गया था कि चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में ही होगा।
विज्ञापन

जल्द होगा चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम का एलान
आईसीसी ने अब तक चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की है। आईसीसी ने बताया कि जल्दी ही आगामी टूर्नामेंट के कार्यक्रम का एलान किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें शामिल होंगी जिनमें भारत और पाकिस्तान के अलावा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed