फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   DSport blacked out PSL After Pulwama Attack: Report

पुलवामा आतंकी हमला: भारत में पाकिस्तान का 'खेल' खत्म, इस चैनल ने किया ब्लैकआउट

Sun, 17 Feb 2019 03:21 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 17 Feb 2019 03:21 PM IST
विज्ञापन
DSport blacked out PSL After Pulwama Attack: Report
पीएसएल

पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तान सुपर लीग के आधिकारिक प्रसारक स्पोर्ट्स चैनल डीस्पोर्ट ने टूर्नामेंट को भारत में ब्लैकआउट करने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक पुलवामा में सीआपीएफ जवानों पर हुए कायरतापूर्ण तरीके से हमले के बाद चैनल ने ब्रॉडकास्ट को सस्पेंड करने का फैसला किया। इस बात की पुष्टि चैनल के शीर्ष अधिकारियों ने की है। उन्होंने कहा कि हमने ब्रॉडकॉस्ट को सस्पेंड कर दिया है। 
विज्ञापन


इस बारे में उन्होंने बताया कि हम राष्ट्रीय मुद्दों के प्रति संवेदनशील हैं और हम यह करने पर विचार कर रहे थे कि यह कैसे किया जाए। इसमें कुछ तकनीकी मुद्दे भी शामिल हैं। हालांकि, इस बारे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कोई जवाब नहीं दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते कुछ दिन पहले टूर्नामेंट के चौथे सत्र का आगाज दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हुआ। छह टीमों वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन 14 फरवरी से 17 मार्च तक किया जाने वाला है। इस दौरान कुल 34 मैच खेले जाएंगे। इनका आयोजन यूएई के दुबई, शारजाह और अबूधाबी के अलावा पाकिस्तान के कराची और लाहौर में होगा। फाइनल मुकाबला कराची में 17 मार्च को खेला जाएगा। 

गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग में तो उसके खिलाड़ी पहले से ही प्रतिबंधित थे और अब उसका टूर्नामेंट भी यहां प्रसारित नहीं होगा। यह इसलिए भी अहम है, क्योंकि 2009 में लाहौर में श्रीलंकाई टीम पर आतंकी हमला हुआ था। उसके बाद से टीमें और खिलाड़ी पाकिस्तान में खेलने से कतराते रहे हैं। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट की देश में वापसी के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है। इसलिए वह अपने अधिकतर मैच दुबई में आयोजित करवाता है। 

डीस्पोर्ट आईपीएल की तर्ज पर खेले जाने वाले पाकिस्तान सुपर लीग का भारत में आधिकारिक प्रसारक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed