{"_id":"10362604-f05b-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"dravid-was-cheated-by-teammates-says-dalmiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथियों की दगाबाजी ने द्रविड़ को दिखाए ये दिनः डालमिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
साथियों की दगाबाजी ने द्रविड़ को दिखाए ये दिनः डालमिया
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 19 Jul 2013 03:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मिस्टर भरोसेमंद' के नाम से पुकारे जाने वाले राहुल द्रविड़ से पिछले हफ्ते हुई पुलिस की पूछताछ से बीसीसीआई के अंतरिम अध्यक्ष जगमोहन डालमिया भी आहत हैं।
विज्ञापन
आईपीएल 6 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान द्रविड़ को स्पॉट फिक्सिंग मामले में गवाह बनाए जाने पर दुख जाहिर करते हुए डालमिया ने कहा कि इस पूर्व क्रिकेटर को साथी खिलाड़ियों श्रीसंत, अंकित चव्हाण और अजीत चंदीला के कारण यह सब देखना पड़ा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘मुझे द्रविड़ को लेकर काफी दुख है। द्रविड़ जैसे खिलाड़ी के साथ यह सब होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कार्यकारी समिति की बैठक में एसीएसयू के प्रमुख रवि सावंत द्वारा श्रीसंत मामले में सौंपी गई रिपोर्ट पर भी चर्चा होगी।’
विज्ञापन
द्रविड़ ने भी पुलिस से उनके घर जाकर हुई पूछताछ में स्वीकार किया था कि साथी क्रिकेटरों ने उनके साथ धोखा किया। अगर उन्हें उनकी हरकतों के बारे में जरा भी जानकारी होती तो वे उन्हें टीम में ही नहीं रखते।
साथ ही डालमिया ने बताया कि आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के बाद आलोचनाओं में घिर चुके बीसीसीआई के अध्यक्ष एन श्रीनिवासन बोर्ड की कार्यकारी समिति की 28 जुलाई को होने वाली बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे।