{"_id":"d11d9166-6a16-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"dravid-back-rahane-to-come-out-of-poor-form","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मिस्टर भरोसेमंद' को भरोसा, रहाणे करेगा वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'मिस्टर भरोसेमंद' को भरोसा, रहाणे करेगा वापसी
जयपुर/एजेंसी
Updated Tue, 29 Jan 2013 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने खराब फार्म में चल रहे अजिंक्य रहाणे का समर्थन करते हुए कहा कि मुंबई का यह युवा क्रिकेटर जल्दी ही शानदार वापसी करेगा। इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज में रहाणे का प्रदर्शन खराब रहा।
विज्ञापन
द्रविड़ से जब इस युवा बल्लेबाज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘उसने कुछ अच्छी पारियों खेली हैं। खेल में उतार-चढ़ाव चलता रहता है। यह मुश्किल होता है और इससे दबाव बढ़ता है। उसमें प्रतिभा है और वह वापसी करेगा।’ इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती वन-डे में अच्छी शुरुआत के बाद रहाणे लगातार दो मैचों में सस्ते में आउट हो गए, जिससे उन पर दबाव बढ़ गया।
विज्ञापन
आईपीएल में राजस्थान रायल्स के कप्तान द्रविड़ सवाई मानसिंह स्टेडियम में टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ टीम के शिविर में भाग ले रहे हैं।