फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Domestic Cricket: Hanuma Vihari gets No Objection Certificate from ACA, doubts on which team he play for

Domestic Cricket: विहारी को एसीए से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिला, कौन सी टीम से खेलेंगे इस पर संशय बरकरार

Tue, 04 Jun 2024 10:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 04 Jun 2024 10:22 PM IST
सार

एक्स पर एक पोस्ट में विहारी ने लिखा कि वह पिछले दो महीनों से एनओसी मांग रहे थे और अंतत: सोमवार को उन्हें यह मिल गया। घरेलू क्रिकेट में दूसरे राज्यों से खेलने के लिए एक खिलाड़ी को अपने घरेलू संघ से एनओसी की आवश्यकता होती है।

विज्ञापन
Domestic Cricket: Hanuma Vihari gets No Objection Certificate from ACA, doubts on which team he play for
हनुमा विहारी - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी को राज्य संघ से मतभेद के बाद आखिरकार आंध्र क्रिकेट संघ (एसीए) से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिल गया। मार्च में इस टेस्ट क्रिकेटर ने संघ पर उन्हें कप्तानी से हटाने का आरोप लगाया था और राज्य के लिए फिर से नहीं खेलने की बात कही थी जिसके बाद एसीए ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन


एक्स पर एक पोस्ट में विहारी ने लिखा कि वह पिछले दो महीनों से एनओसी मांग रहे थे और अंतत: सोमवार को उन्हें यह मिल गया। घरेलू क्रिकेट में दूसरे राज्यों से खेलने के लिए एक खिलाड़ी को अपने घरेलू संघ से एनओसी की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन


उन्होंने राज्य चुनाव में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) की भारी जीत का जिक्र करते हुए लिखा, 'मैं दो महीने से एनओसी मांग रहा हूं, उन्हें चार बार ईमेल किया। उन्होंने मुझे एनओसी नहीं दी। अब चीजें बदल गई हैं, उन्होंने तुरंत मुझे एनओसी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनओसी में एसीए सचिव गोपीनाथ रेड्डी ने कहा कि ‘आंध्र क्रिकेट संघ को इस बात पर कोई आपत्ति नहीं है कि हनुमा विहारी 2024-25 सत्र से भारतीय क्रिकेट बोर्ड से संबद्ध किसी अन्य संघ का खिलाड़ी के रूप में प्रतिनिधित्व करें।' विहारी ने भारत के लिए अपने 16 टेस्ट मैचों में से आखिरी टेस्ट 2022 में खेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed