फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dog steals the ball to bring Ireland domestic game to a halt, video goes viral

VIDEO: लाइव मैच के दौरान अचानक मैदान में घुसा कुत्ता, गेंद को मुंह में दबाकर लगा दी दौड़, छूटी कमेंटेटर की हंसी

Sat, 11 Sep 2021 10:46 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 11 Sep 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Dog steals the ball to bring Ireland domestic game to a halt, video goes viral
मैच के दौरान अचानक मैदान में घुसा कुत्ता - फोटो : social media

ऑल आयरलैंड टी-20 कप में शनिवार को ब्रीडी क्रिकेट क्लब और सिविल सर्विस नॉर्थ के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच के दौरान मैदान पर कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। दरअसल, लाइव मैच के दौरान अचानक मैदान में एक कुत्ता घुस आया और पूरे मैदान का चक्कर लगाने लगा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह घटना सर्विस नॉर्थ की पारी के नौवें ओवर में हुई। वीडियो में कुत्ते ने मौका देखते ही गेंद को अपने मुंह में दबा लिया। इस कुत्ते को पकड़ने में खिलाड़ियों को खूब मशक्कत करनी पड़ी। ब्रीडी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 105 रन बनाए। जवाब में सिविल सर्विस की टीम 12 ओवरों में नौ विकेट खोकर सिर्फ 63 रन बना सकी। वर्षावाधित मैच में यह मुकाबला ब्रीडी क्लब ने 11 रनों से जीत (डकवर्थ-लुइस नियम से) लिया। इसके साथ ही वह फाइनल में प्रवेश किया। बता दें कि आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो पोस्ट किया, जिसे हर कोई पसंद कर रहा है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed