{"_id":"fb37d1c57146ff7101a2d1769c30de10","slug":"disappointed-that-comments-were-taken-out-of-context-says-dravid","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई को नसीहत देने के बाद द्रविड़ का यू-टर्न","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीसीसीआई को नसीहत देने के बाद द्रविड़ का यू-टर्न
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 07 Aug 2013 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने क्रिकेट की साख बचाने के बयान पर यू-टर्न लेते हुए कहा है कि मीडिया ने उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया है।
विज्ञापन
द्रविड़ ने कहा कि ‘मेरे लिए यह निराशाजनक है कि मेरे बयान को मीडिया ने गलत तरीके से पेश किया है।’ द्रविड़ का साक्षात्कार जारी करने वाली वेबसाइट ने पाठकों से पूर्व क्रिकेटर के पूरे साक्षात्कार का इंतजार करने की भी अपील की है जिसे बुधवार को वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
वेबसाइट ने कहा कि द्रविड़ के क्रिकेट की साख बचाने संबंधी बयान के कई अलग-अलग निष्कर्ष निकाले गए हैं। लेकिन पाठकों को अभी पूरे साक्षात्कार का इंतजार करना चाहिए।
विज्ञापन
बकौल द्रविड़, ‘बीसीसीआई प्रशासन केवल इस खेल को चलाने वाले क्रिकेटर और उनके प्रशंसकों की वजह से ही है। इसलिए खेल क्रिकेट बोर्ड और चाहे सरकार जो भी इससे जुड़ा है, को खेल की साख बचाने के लिए काम करना चाहिए।