फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dinesh Karthik addressed viral video that appeared to show Jitesh Sharma denied entry to Lord's Cricket Ground

IND vs ENG: जितेश शर्मा को लॉर्ड्स में नहीं मिला था प्रवेश? दिनेश कार्तिक ने वायरल वीडियो की सच्चाई बताई

Wed, 16 Jul 2025 08:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 16 Jul 2025 08:18 PM IST
सार

कार्तिक ने सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि यह घटना मुख्य स्टेडियम के प्रवेश पर नहीं, बल्कि मीडिया सेंटर के बाहर घटी। कार्तिक इस सीरीज के लिए कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
Dinesh Karthik addressed viral video that appeared to show Jitesh Sharma denied entry to Lord's Cricket Ground
दिनेश कार्तिक और रजत पाटीदार - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने उस वायरल वीडियो पर राय रखी है जिसमें यह दावा किया गया कि भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच के दौरान जितेश शर्मा को लॉर्ड्स में प्रवेश नहीं मिला था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है जिसके कैप्शन में लिखा है कि लॉर्ड्स के सुरक्षाकर्मी ने जितेश को स्टेडियम के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। 
विज्ञापन

कार्तिक ने दिया स्पष्टीकरण
अब कार्तिक ने इस मामले को लेकर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि यह घटना मुख्य स्टेडियम के प्रवेश पर नहीं, बल्कि मीडिया सेंटर के बाहर घटी। कार्तिक इस सीरीज के लिए कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं। कार्तिक ने कहा कि उन्होंने जितेश को कमेंट्री बॉक्स में बुलाया था। कार्तिक ने वायरल पोस्ट पर रिप्लाई देते हुए लिखा, सोशल मीडिया से जुड़ी कुछ ऐसी ही समस्याएं हैं जिनका सामना बहुत से लोग करते हैं। मैंने जितेश को कमेंट्री बॉक्स में बुलाया था, वो आया भी था और मैं नीचे जाकर उससे मिला और उसे कमेंट्री बॉक्स में ले गया और वो वहां सबसे मिला। वैसे ये मीडिया सेंटर के बाहर का हिस्सा है, ग्राउंड का प्रवेश द्वार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

भारत के लिए टी20 खेल चुके हैं जितेश 
जितेश ने भारत के लिए अब तक टेस्ट में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन वह टीम के लिए नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके हैं। उन्होंने इस दौरान 14.28 के औसत और 147.05 के स्ट्राइक रेट से 100 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 35 रन है जो उन्होंने दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था। 

भारत को लॉर्ड्स टेस्ट के अंतिम दिन हार का सामना करना पड़ा था जिससे टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज में 1-2 से पिछड़ गई है। इंग्लैंड ने भारत से सामने 193 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन भारतीय टीम दूसरी पारी में 170 रन पर ऑलआउट हो गई थी और इंग्लैंड ने 22 रन से यह मुकाबला अपने नाम किया था। भारतीय टीम की नजरें अब 23 जुलाई से मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट मैच से वापसी करने पर टिकी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed