फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dinesh Chandimal to lead all Sri Lanka after Angelo Mathews lost his role as skipper in Asia Cup

श्रीलंका बोर्ड ने मैथ्यूज को हटाकर चांदीमल को सौंपी टीम की कमान

Mon, 24 Sep 2018 11:54 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 24 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dinesh Chandimal to lead all Sri Lanka after Angelo Mathews lost his role as skipper in Asia Cup
दिनेश चांदीमल

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप में टीम के लचर प्रदर्शन के बाद एंजेलो मैथ्यूज को कप्तान पद से हटाकर आगामी इंग्लैंड के दौरे के लिए उनके स्थान पर दिनेश चांदीमल को कमान सौंपी है।

विज्ञापन


31 वर्षीय मैथ्यूज बोर्ड के इस रवैये से खासे खफा है और उन्होंने वनडे और टी-20 टीमों के कप्तान पद से बर्खास्त किए जाने के बाद इन दोनों प्रारूपों से संन्यास लेने की धमकी दी है। मैथ्यूज ने श्रीलंका क्रिकेट को पत्र लिखकर कहा, 'एशिया कप में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के खराब प्रदर्शन के लिए मुझे बलि का बकरा बनाया गया है।'
विज्ञापन


 बोर्ड ने कहा कि उसने मैथ्यूज से वनडे और टी20 टीमों के कप्तान पद से त्यागपत्र देने के लिए कहा था ताकि चांदीमल के लिए रास्ता साफ हो सके। बोर्ड ने बयान में कहा, ‘ चयनकर्ताओं ने मैथ्यूज से तुरंत प्रभाव से कप्तान पद छोड़ने का आग्रह किया था।' बयान में यह नहीं बताया गया है कि मैथ्यूज को क्यों हटाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed