SAvsSL: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस नई जर्सी में खेलेगा श्रीलंका, बोर्ड ने शेयर की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंकाई टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में नई जर्सी में नजर आएगी। कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने बुधवार को टीम की नई जर्सी का अनावरण किया। वहीं, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर नई जर्सी की तस्वीर साझा की है।
बोर्ड ने ट्वीट कर लिखा, 'पहली बार श्रीलंका पुरुषों की टेस्ट टीम की जर्सी में सामने की तरफ स्पॉन्सर का लोगो होगा। कोरोना महामारी के मद्देनजर राजस्व घाटे से उबरने में मदद के लिए एक उपाय के रूप में ऐसा किया गया। बता दें कि श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से दो मैचों के टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी।
For the first time, the Sri Lanka men's Test team shirt will feature a large sponsor logo across the front.
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) December 23, 2020
This temporary call was taken by the ICC as a measure to help cricket boards recover from revenue losses in the wake of the Covid-19 pandemic.