फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Different Shades Of MS Dhoni: CSK Captain Mood swings During IPL 2023 Final Last-Over Drama Ravindra Jadeja

IPL 2023 Final: दो गेंदों में चाहिए थे 10 रन तो उदास दिखे धोनी, जडेजा ने दिलाई जीत तो माही ने गोद में उठाया

Tue, 30 May 2023 08:45 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 30 May 2023 08:45 AM IST
सार

चेन्नई की पारी की जब दो गेंदें बची थीं तो धोनी ने आखें बंद कर ली थीं और वह काफी उदास दिख रहे थे। हालांकि, इसके बाद जडेजा ने कमाल कर दिया। धोनी भी अपनी खुशी जाहिर किए बिना नहीं रह सके।

विज्ञापन
Different Shades Of MS Dhoni: CSK Captain Mood swings During IPL 2023 Final Last-Over Drama Ravindra Jadeja
धोनी पहले उदास दिखे, फिर जीत के बाद जडेजा को गले लगा लिया - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीत लिया है। गुजरात के खिलाफ फाइनल में कई रोमांचक पल देखने को मिले। कभी लगा कि मैच गुजरात की पकड़ में है तो कभी चेन्नई ने बढ़त बनाई। हालांकि, अंत में सीएसके की जीत हुई। इस मैच का एक खास पल खूब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

दरअसल, गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 214 रन बनाए थे। हालांकि, डकवर्थ लुईस नियम से चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला। 15वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर चेन्नई को जीत के लिए 10 रन की जरूरत थी। धोनी खाता खोले बिना पवेलियन लौट चुके थे। वह डगआउट में बैठे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जब दो गेंदें बची थीं तो धोनी ने आखें बंद कर ली थीं और वह काफी उदास दिख रहे थे। हालांकि, इसके बाद जडेजा ने कमाल कर दिया। उन्होंने मोहित शर्मा के 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का और आखिरी गेंद पर चौका लगाकर जीत दिलाई। इसके बाद जडेजा डगआउट की तरफ दौड़े। तभी धोनी बीच में आए और उन्होंने जडेजा को गोद में उठा लिया। इसकी तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इसके साथ ही जडेजा ने उन तमाम कयासों को पीछे छोड़ दिया कि उनके और धोनी के बीच किसी प्रकार का कोई विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

हाल ही में जडेजा और धोनी के बीच मैदान में बहस करने की तस्वीर वायरल हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद के कयास लगाए जा रहे थे। जडेजा के कुछ ट्वीट ने इन कयासों को और बढ़ावा दिया था। हालांकि, जिस प्रकार धोनी ने जडेजा को गले से लगाया, उससे यह साफ हो गया कि दोनों के बीच कोई विवाद नहीं है। धोनी मैच के बाद जडेजा की पत्नी रिवाबा से भी मिले और दोनों मुस्कुराते हुए बातचीत करते भी दिखे थे।

Image

इससे पहले गुजरात ने 20 ओवर में 214 रन का विशालकाय स्कोर खड़ा किया था। ऋद्धिमान साहा ने 39 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 54 रन की पारी खेली थी। वहीं, शुभमन गिल ने 20 गेंदों में सात चौके की मदद से 39 रन बनाए थे। साई सुदर्शन ने 47 गेंदों में आठ चौके और छह छक्के की मदद से 96 रन की बेहतरीन पारी खेली। कप्तान हार्दिक 12 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे।

वहीं, चेन्नई के लिए डेवोन कॉनवे ने 25 गेंदों में 47 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए। इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने 16 गेंदों में 26 रन, अजिंक्य रहाणे ने 13 गेंदों में 27 रन और अंबाती रायुडू ने आठ गेंदों में 19 रन की पारी खेली। शिवम दुबे 21 गेंदों में 32 रन और रवींद्र जडेजा छह गेंदों में 15 रन बनाकर नाबाद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed