बॉल टेंपरिंग में ऑस्ट्रेलिया का 'B कनेक्शन', एशेज सीरीज में बना था सफलता का फॉर्मूला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया की टीम बॉल टेंपरिंग के कारण विवादों से घिरी हुई है। स्टीव स्मिथ और कैमरन बेनक्रॉफ्ट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट के तीसरे दिन स्टंप्स के बाद प्रेस कांफ्रेंस में स्वीकार किया कि गेंद के साथ छेड़छाड़ की जानकारी टीम के कई खिलाड़ियों को थी। इसके बाद से क्रिकेट जगत में कोहराम मचा हुआ है। कई सक्रिय व पूर्व क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने इस मामले पर अपनी राय प्रकट की है।
इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से स्टीव स्मिथ को कप्तानी पद से हटाने का आदेश दिया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसे माना और टेस्ट के बीच से ही स्मिथ को कप्तान जबकि डेविड वॉर्नर को उप-कप्तान पद से हटा दिया। टिम पैन ने कार्यवाहक कप्तान की भूमिका निभाई। इतनी आलोचनाओं के बीच एक ऐसा वीडियो देखने को मिला है, जिससे प्रतीत होता है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम बॉल टेंपरिंग में माहिर है। यही नहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए 'बी कनेक्शन' भी काफी प्रभावी साबित हुआ, जिसकी वजह से कंगारू टीम को इस साल जनवरी में संपन्न एशेज सीरीज में काफी सफलता मिली थी।
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया का बी फैक्टर कोई और नहीं बल्कि बेनक्रॉफ्ट ही हैं। वहीं बेनक्रॉफ्ट, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पीले टेप का इस्तेमाल गेंद पर किया था। यही ऑस्ट्रेलिया का बी कनेक्शन साबित हो रहा है, बी यानी बेनक्रॉफ्ट। बेनक्रॉफ्ट का वीडियो सामने आया है, उसमें दिख रहा है कि उन्होंने हाथ में शिन पैड ले रखा है और वह ग्राउंड पर जाने से पहले अपनी पॉकेट में चीनी रख रहे हैं।
सोशल मीडया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कैमरन बैनक्रॉफ्ट को पांचवें टेस्ट मैच के दौरान अपने पॉकेट में एक चम्मच शूगर लेते देखा गया, जबकि खिलाड़ी मैदान पर जाने को तैयार थे। एशेज सीरीज में कंगारू टीम ने 4-0 से मैच जीती थी।
Here’s Cameron Bancroft appearing to put sugar in his pocket against England in January... pic.twitter.com/ju6W47PECc
— David Coverdale (@dpcoverdale) March 24, 2018
गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन गेंद के साथ छेड़छाड़ की गई थी। केपटाउन टेस्ट के तीसरे दिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें बेनक्रॉफ्ट एक पीले रंग की चीज अपनी पैंट में रखते नजर आ रहे थे। इस विवाद के बाद कप्तान पर कप्तान स्टीव स्मिथ पर एक मैच पर बैन और मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना, जबकि बेनक्रॉफ्ट पर बेनक्रॉफ्ट पर मैच फीस का 75 प्रतिशत और आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट लेवल-2 के तहत 3 डिमेरिट प्वाइंट्स भी दिया गया था।
स्मिथ और वॉर्नर पर लग सकता है लाइफ टाइम बैन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और ओपनर कैमरन बेनक्रॉफ्ट पर लाइफ टाइम बैन (आजीवन प्रतिबंध) लग सकता है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन गेंद से छेड़छाड़ (बॉल टेंपरिंग) की बात को स्वीकारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ियों पर गाज गिर सकती है।
स्मिथ ने स्वीकार किया कि केपटाउन टेस्ट में कैमरन बेनक्रॉफ्ट ने जो कृत्य किया, उस योजना की जानकारी टीम के अन्य सीनियर खिलाड़ियों को भी थी। हालांकि, रिपोर्ट्स की माने तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के व्यवहार की संहिता के तहत स्मिथ और वॉर्नर को आजीवन प्रतिबंध झेलना पड़ सकता है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड के हेड ऑफ इंटीग्रिटी आईएन रॉय और टीम परफॉरमेंस मैनेजर पैट होवार्ड ने दक्षिण अफ्रीका जाकर स्मिथ, वॉर्नर, कैमरन बेनक्रॉफ्ट और कोच डैरेन लीमैन से चीटिंग स्कैंडल के संबंध में जांच के तौर पर इंटरव्यू किए हैं।