फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी के संन्यास की खबरों पर नया मोड़, बचपन के कोच सामने आए, पत्नी साक्षी ने ट्वीट हटाया

Thu, 28 May 2020 05:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 28 May 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
#DhoniRetires: After wife Sakshi now childhood Keshav Banerjee reacts on Ms dhoni retirement
- फोटो : ट्विटर

दुनिया का शायद ही कोई कोना हो, जहां महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वाले न मिले। कहा जाता है कि चांद पर भी अगर मैच होगा, तो फैंस वहां भी अपने इस पसंदीदा क्रिकेटर के खेल को निहारने जाएंगे, लेकिन बुधवार रात से सोशल मीडिया माही के संन्यास की खबरों से अटा पड़ा है। ट्विटर पर #DhoniRetiers टॉप ट्रेंड में आ गया, ऐसा लगा कि पूर्व कप्तान धोनी वाकई क्रिकेट से विदा ले लेंगे। अब पहले उनकी पत्नी साक्षी ने मोर्चा संभाला तो अब बचपन के कोच केशव बनर्जी का भी बयान आ गया है।

 

#DhoniRetires: After wife Sakshi now childhood Keshav Banerjee reacts on Ms dhoni retirement
एम एस धोनी-केशव बनर्जी - फोटो : social Media

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बनर्जी ने कहा कि धोनी कभी किसी को फोन करके नहीं बताएंगे कि वह संन्यास ले रहे हैं। जब उन्हें लगेगा कि समय आ गया है तो वह BCCI को जानकारी दे देंगे और बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाएंगे। जैसा उन्होंने टेस्ट से संन्यास लेने के समय किया था। मुझे नहीं पता कि लोग धोनी के पीछे क्यों पड़े हैं। मैं उन्हें अच्छे से जानता हूं।

#DhoniRetires: After wife Sakshi now childhood Keshav Banerjee reacts on Ms dhoni retirement
केशव बनर्जी - फोटो : ट्विटर

बनर्जी ने कहा कि आपको IPL में पता चलेगा कि धोनी कितने फिट हैं। अगर टी-20 विश्व कप स्थगित भी होता है और अगले साल भी होता है तो वह उसे भी खेल सकते हैं। धोनी ने पिछले साल इंग्लैंड में हुए विश्व कप के सेमीफाइनल के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेली है और तभी से क्रिकेट से दूरी बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
#DhoniRetires: After wife Sakshi now childhood Keshav Banerjee reacts on Ms dhoni retirement
साक्षी धोनी - फोटो : ट्विटर

इससे पहले साक्षी ने वह ट्वीट अपने हैंडल से डिलीट कर दिया, जिसमें उन्होंने लोगों के मानसिक हालात पर सवाल उठाया था। साक्षी ने ट्विटर पर लिखा था, 'यह सब सिर्फ अफवाह है! मैं समझ सकती हूं कि लॉकडाउन ने लोगों को मानसिक रूप से अस्थिर कर दिया है! #DhoniRetires' ट्वीट करने वालों जाओ अपना काम करो।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed