{"_id":"5880f2524f1c1b7b2befe58a","slug":"dhoni-yuvraj-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वीडियो देखिए, धोनी ने युवी को जैसा कहा था, वो कर भी दिखाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वीडियो देखिए, धोनी ने युवी को जैसा कहा था, वो कर भी दिखाया
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 20 Jan 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में धमाकेदार शतक जमाने वाले धोनी ने अपने इरादे युवी के साथ फेसबुक पर अपलोड किए इस वीडियो में पहले ही जता दिए थे।
विज्ञापन
धोनी के साथ युवराज का ये वीडियो उस समय का है, जब धोनी ने टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ी थी। युवराज सिंह ने धोनी के फैसले का समर्थन करते हुए कहा था कि अब उन्हें खुलकर खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
अभ्यास मैच खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो डाला जिसमें उन्होंने धोनी से कुछ रोचक सवाल पूछे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। धोनी इसमें युवराज सिंह से ये कहते दिख रहे हैं कि अगर छक्के मारने का मौका होगा तो वह छक्के मारते रहेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
'अगर गेंद मेरे हिसाब की होगी'
वीडियो के मुताबिक युवराज से धोनी ने कहा, अगर गेंद मेरे हिसाब की होगी, सही क्षेत्र में होगी और स्थिति स्वीकृति देगी तो मैं छक्का मारने की कोशिश करूंगा।’’‘‘सफर अच्छा रहा, शानदार और आपके (युवराज की ओर देखते हुए) जैसे खिलाडिय़ों का होना अच्छा था इससे काम काफी आसान हो गया। उम्मीद करता हूं कि आगे भी लुत्फ उठाउंगा।
वीडियो में किए दावे को धोनी ने पूरा करके दिखा दिया
वीडियो में किए दावे को धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में पूरा करके भी दिखा दिया। इस मैच में धोनी और युवी के बीच 256 रनों की साझेदारी हुई। युवराज ने 98 गेंदों में करियर का 14वां शतक पूरा किया। एमएस धोनी 122 गेंदों में 134 रन (10 चौके, 6 छक्के) बनाकर आउट हुए. उन्होंने 106 गेंदों में 10वां शतक पूरा किया।