{"_id":"5a7050104f1c1b8a268b7507","slug":"dhoni-was-not-in-csk-plan-in-2008-ipl-auction-says-vb-chandrasekhar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धोनी नहीं उनके 'दुश्मन' को कप्तान बनाना चाहते थे चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी नहीं उनके 'दुश्मन' को कप्तान बनाना चाहते थे चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 01 Feb 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
एमएस धोनी
टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड कप्तान के तौर पर आईपीएल में भी दमदार है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स हर बार प्लेऑफ्स में क्वालिफाई करने में कामयाब रही साथ ही दो बार चैंपियन भी बनी। इसके अलावा दो बार ही चैंपियंस लीग भी जीती।
इस बीच सीएसके चीफ सेलेक्टर वीबी चंद्रशेखर ने उनके बारे में खुलासा करते हुए कहा कि धोनी आईपीएल 2008 की नीलामी में सीएसके की रणनीति में नहीं थे। हालांकि उनको लेकर सभी 8 फ्रैंचाइजियों में अपनी टीम में धोनी को शामिल करने की कड़ा कॉम्पिटिशन था।

Trending Videos
वीरेंद्र सहवाग पर दांव लगाना चाहती थी सीएसके
धोनी और सहवाग
- फोटो : File
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी और सहवाग के बीच में शुरू से ही मतभेद रहे हैं और दोनों एक दूसरे को पसंद नहीं करते हैं। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और सीएसके के मालिक एन श्रीनिवासन भी धोनी को टीम में शामिल करने के मुड में नहीं थे। 2008 में सीएसके के चीफ सेलेक्टर और डायरेक्ट ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन रहे एन चंद्रशेखर ने कहा कि नीलामी से पहले जब श्रीनिवासन ने जब मुझे पूछा कि आप किसे खरीदना चाहेंगे तो मेरा जवाब था धोनी।
मेरे जवाब को सुनकर उन्होंने मुझसे पूछा धोनी क्यों सहवाग क्यों नहीं। तो मैंने कहा था, 'सहवाग में वह बात नहीं है जो धोनी में है।' धोनी टीम के कप्तान, विकेटकीपर और बल्लेबाज होंगे, जो कभी भी अपने दम पर मैच का रुख अपनी ओर मोड सकते हैं।

श्रीनिवासन ने मुझसे कहा- जाओ धोनी को खरीद लो
धोनी
- फोटो : File
श्रीनिवासन मेरी बात से सहमत हुए और 2008 नीलामी के दिन वह मेरे पास आए और कहा जाओ खरीद लो धोनी को। हालांकि नीलामी में धोनी को खरीदना इतना आसान नहीं था। टीम मैनेजमेंट ने मुझे धोनी के लिए 1.1 लाख डॉलर खर्च करने की अनुमति दी थी लेकिन कॉम्पिटिशन को देखकर यह रकम 1.4 लाख डॉलर कर दी गई थी।
नीलामी में मुझे किसी ने कहा था कि धोनी 1.8 लाख डॉलर में बिकेंगे। इस पर मैंने उनसे कहा था कि अगर मैं धोनी को 1.5 लाख डॉलर में नहीं खरीद पाया तो मैं वहीं रूक जाउंगा। लेकिन आखिरकार हम धोनी को 1.5 लाख डॉलर में खरीदने में कामयाब रहे।