फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dhoni was not in csk plan in 2008 ipl auction says vb chandrasekhar

धोनी नहीं उनके 'दुश्मन' को कप्तान बनाना चाहते थे चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक

Thu, 01 Feb 2018 07:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 01 Feb 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
dhoni was not in csk plan in 2008 ipl auction says vb chandrasekhar
एमएस धोनी
टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड कप्तान के तौर पर आईपीएल में भी दमदार है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स हर बार प्लेऑफ्स में क्वालिफाई करने में कामयाब रही साथ ही दो बार चैंपियन भी बनी। इसके अलावा दो बार ही चैंपियंस लीग भी जीती। 
विज्ञापन


इस बीच सीएसके चीफ सेलेक्टर वीबी चंद्रशेखर ने उनके बारे में खुलासा करते हुए कहा कि धोनी आईपीएल 2008 की नीलामी में सीएसके की रणनीति में नहीं थे। हालांकि उनको लेकर सभी 8 फ्रैंचाइजियों में अपनी टीम में धोनी को शामिल करने की कड़ा कॉम्पिटिशन था। 
विज्ञापन

वीरेंद्र सहवाग पर दांव लगाना चाहती थी सीएसके

dhoni was not in csk plan in 2008 ipl auction says vb chandrasekhar
धोनी और सहवाग - फोटो : File
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी और सहवाग के बीच में शुरू से ही मतभेद रहे हैं और दोनों एक दूसरे को पसंद नहीं करते हैं। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और सीएसके के मालिक एन श्रीनिवासन भी धोनी को टीम में शामिल करने के मुड में नहीं थे। 2008 में सीएसके के चीफ सेलेक्टर और डायरेक्ट ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन रहे एन चंद्रशेखर ने कहा कि नीलामी से पहले जब श्रीनिवासन ने जब मुझे पूछा कि आप किसे खरीदना चाहेंगे तो मेरा जवाब था धोनी। 

मेरे जवाब को सुनकर उन्होंने मुझसे पूछा धोनी क्यों सहवाग क्यों नहीं। तो मैंने कहा था, 'सहवाग में वह बात नहीं है जो धोनी में है।' धोनी टीम के कप्तान, विकेटकीपर और बल्लेबाज होंगे, जो कभी भी अपने दम पर मैच का रुख अपनी ओर मोड सकते हैं। 
विज्ञापन

श्रीनिवासन ने मुझसे कहा- जाओ धोनी को खरीद लो

dhoni was not in csk plan in 2008 ipl auction says vb chandrasekhar
धोनी - फोटो : File
श्रीनिवासन मेरी बात से सहमत हुए और 2008 नीलामी के दिन वह मेरे पास आए और कहा जाओ खरीद लो धोनी को। हालांकि नीलामी में धोनी को खरीदना इतना आसान नहीं था। टीम मैनेजमेंट ने मुझे धोनी के लिए 1.1 लाख डॉलर खर्च करने की अनुमति दी थी लेकिन कॉम्पिटिशन को देखकर यह रकम 1.4 लाख डॉलर कर दी गई थी। 

नीलामी में मुझे किसी ने कहा था कि धोनी 1.8 लाख डॉलर में बिकेंगे। इस पर मैंने उनसे कहा था कि अगर मैं धोनी को 1.5 लाख डॉलर में नहीं खरीद पाया तो मैं वहीं रूक जाउंगा। लेकिन आखिरकार हम धोनी को 1.5 लाख डॉलर में खरीदने में कामयाब रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed