फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dhoni to promote english premier league

जल्द ही नए अवतार में दिखेंगे 'कैप्टन कूल'

Fri, 09 Aug 2013 03:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 09 Aug 2013 03:01 PM IST
विज्ञापन
dhoni to promote english premier league

भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही नए रूप में दिखाई देंगे। भारतीय क्रिकेट में सफलता के कई मुकाम हासिल करने के बाद अब वह क्रिकेट के अलावा फुटबॉल को भी प्रमोट करते नजर आएंगे।

विज्ञापन


स्पोर्ट्स चैनल स्टार स्पोर्ट्स ने प्रतिष्ठित इंग्लिश प्रीमियर लीग को भारत में लोकप्रिय बनाने के लिए कप्तान धोनी को ब्रैंड एंबेस्डर नियुक्त किया है।

धोनी खुद प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर यूनाइटेड के प्रशंसक हैं जो अगले हफ्ते लॉंच हो रहे 'ज्वाइन द गेम' नाम से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। चैनल ने इससे पहले पहली बार प्रीमियर लीग की हिंदी कमेंट्री शुरू करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


इस बार से अंग्रेजी में कमेंट्री के साथ-साथ हिंदी में भी कमेंट्री होगी जो सत्र के सौ से ज्यादा मैचों में जारी रहेगी।

धोनी ने कहा, 'मैं खुद प्रीमियर लीग का बड़ा प्रशंसक हूं। मैंने हाल ही में कैमरे के सामने एक मैच खेला है। अगर मैं क्रिकेट में व्यस्त नहीं रहता तो वीकेंड पर प्रीमियर लीग के मैच में व्यस्त रहता हूं। फुटबॉल बहुत बेहतरीन खेल है और यह मेरे दिल के बेहद करीब भी है। मैं अपने स्कूली दिनों में गोलकीपर हुआ करता था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed