फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dhoni survives injury scare ahead of ranchi odi

फिट हैं धोनी, होम ग्राउंड पर उतरने को तैयार

Fri, 18 Jan 2013 04:13 PM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
रांची/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 18 Jan 2013 04:13 PM IST
विज्ञापन
dhoni survives injury scare ahead of ranchi odi

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में एमएस धोनी के खेलने पर संशय की मीडिया में आई खबरों का टीम मैनेजमेंट में खंडन कर दिया है। टीम मैनेजमेंट के मुताबिक अभ्यास सत्र के दौरान धोनी के दाएं हाथ के अंगूठे में लगी चोट मामूली है। वह अपने होम ग्राउंड पर होने वाले वनडे मैच के लिए पूरी तरह फिट हैं।

विज्ञापन


भारतीय टीम के मैनेजर (लॉजीस्टिक) सतीश ने कहा कि अभ्यास के दौरान गेंदबाजी कोच जोई डेविस की गेंद धोनी के दाएं हाथ के अंगूठे में लग गई थी। अंगूठे के एक्सरे रिपोर्ट से साबित हो गया है कि चोट गंभीर नहीं है। उन्होंने मीडिया में आई खबरों का खंडन करते हुए कहा कि धोनी को लगी चोट से चिंता की कोई बात नहीं है। वे तीसरे वनडे के लिए पूरी तरह फिट हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज का तीसरा मैच कप्तान एमएस धोनी के होमग्राउंड रांची में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर प्रशंसकों में काफी उत्साह है। साथ ही धोनी खुद भी अपने होमग्राउंड पर अपनी कप्तानी में खेलने को लेकर काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी ने कहा, 'तीसरा वनडे मेरे होम ग्राउंड रांची में होगा जो मेरे लिए काफी विशेष होगा।' सीरीज में फिलहाल दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर है। ऐसे में धोनी जहां अपने होम ग्राउंड पर जीत दर्ज कर घरेलू दर्शकों को शानदार तोहफा देना चाहेंगे वहीं इंग्लैंड इस मैच को जीतकर सीरीज में वापसी की पूरी कोशिश करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed