फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dhoni's amazing fact

धोनी के 7 ऐसे राज, जिसके बारे में आप नहीं जानते होंगे

Sat, 13 Jul 2013 06:23 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sat, 13 Jul 2013 06:23 PM IST
विज्ञापन
dhoni's amazing fact

पहले चैंपियंस ट्राफी फिर त्रिकोणीय श्रृंखला में अपनी भारत को जीत दिलाने वाले कप्तान धोनी के बार में बहुत कुछ जग जाहिर हैं लेकिन उनके 7 ऐसे राज हैं, जिनके बारे में लोग शायद ही जानते हों।

विज्ञापन


1. फाइनल मुकाबले के अंतिम क्षणों में श्रीलंका के खिलाफ आखिरी ओवर में धोनी ने जिस बल्ले का इस्तेमाल किया, वह दो किलो का था, जबकि सचिन तेंदुलकर जो भारी बल्ले से खेलने के लिए जाने जाते हैं, आम तौर पर डेढ़ किलो के बल्ले से खेलते हैं।
विज्ञापन


2. छक्का मारकर मैच जिताने के मामले में वह सबसे आगे हैं। वह यह कारनामा आठ बार कर चुके हैं। वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने पांच बार ऐसा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. केवल नौ विकेटकीपर बल्लेबाजों ने दस या इससे ज्यादा टेस्ट मैचों में कप्तानी की है। धोनी इनमें सबसे ऊपर हैं।
 
4. धोनी के पास कभी सिर्फ एक साइकिल हुआ करता थी। तब खड़गपुर में वह अपने रूम मेट रॉबिन कुमार की बजाज पल्सर चलाया करते थे। आज उनके पास 14 बाइक हैं, जिनमें 28 लाख की एक्स-132 हेलकैट भी शामिल है।


5. धोनी के बाल शुरू से सीधे नहीं थे। अपने घुंघराले बालों को धोनी ने रांची के सैलून में सीधा कराया। पहली बार उन्होंने अपने बाल भी यहीं कलर कराए।

6. खड़गपुर में उनके दोस्त पार्टी में शराब पी लिया करते थे, पर धोनी इस ओर कभी आकर्षित नहीं हुए। उन्हें चॉकलेट पसंद थी।

7. दूध उन्हें इतना प्रिय नहीं था, जितना कि लोग समझते हैं. उनके दोस्तों को लस्सी बहुत पसंद थी, पर धोनी लस्सी नहीं पीते थे, इसलिए दोस्तों का साथ देने के लिए वह दूध पीने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed