{"_id":"03ae8d196d07add428a27f472a32b44c","slug":"dhoni-bat-open-for-sponsorship","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी के बल्ले का स्टिकर, दाम 8 करोड़!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी के बल्ले का स्टिकर, दाम 8 करोड़!
अमर उजाला दिल्ली
Updated Mon, 07 Oct 2013 12:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर किस्मत हमेशा से मेहरबान रही है और पैसे की बरसात भी उन पर होती रही है। इसी सिलसिले की नई कड़ी में उनके बल्ले पर लगने वाले लोगो के लिए कंपनियों के बीच जंग जारी है और वे करोड़ों खर्च करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
टीओआई की खबर के मुताबिक धोनी के बल्ले की स्पॉन्सरशिप के लिए बातचीत जारी है और वह 8 करोड़ रुपए से कम पर सहमत होने को तैयार नहीं हैं।
उद्योग से जुड़े लोग बताते हैं कि भारतीय कप्तान के साथ कॉन्ट्रैक्ट करने के लिए तीन कंपनियां कतार में है और प्रस्तावित स्पॉन्सर अगर अपैरल और दूसरी मर्चेंडाइज के लिए डील करना चाहती हैं, तो उन्हें और जेब ढीली करनी होगी।
विज्ञापन
ऐसा भी कहा जा रहा है कि धोनी एक तरह का कॉन्ट्रैक्ट कर सकते हैं, जिसके तहत उन्हें प्रोडक्ट की बिक्री पर रॉयल्टी का भुगतान किया जाएगा।
एक सूत्र ने बताया, "यह निश्चित रूप से एक ऐतिहासिक करार होगा।" यह डील ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज से पहले होनी है और इस सीरीज में धोनी का बल्ला नए स्पॉन्सर के साथ दिखेगा।
विज्ञापन
चैंपियंस लीग टी20 में धोनी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उतरे, तो उनके बल्ले पर कोई स्टिकर नहीं था।
कुछ स्पॉन्सर से संपर्क किया गया, तो उन्होंने इसे बहुत महंगा बताते हुए इनकार कर दिया। धोनी फिलहाल 23 ब्रांड के एम्बेसेडर हैं और बीच-बीच में बैट कंपनियों के लोगो का प्रचार भी करते हैं।