{"_id":"d12bf7ba-6af7-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"dhoni-and-pujara-will-play-in-corporate-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉरपोरेट कप में खेलेंगे टीम इंडिया के स्टार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कॉरपोरेट कप में खेलेंगे टीम इंडिया के स्टार
मुंबई/एजेंसी
Updated Wed, 30 Jan 2013 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक से आठ फरवरी तक होने वाले राज सिंह डूंगरपुर कॉरपोरेट ट्रॉफी में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अलावा चेतेश्वर पुजारा और आर अश्विन के भी इस टूर्नामेंट में खेलने का संभावना है।
विज्ञापन
टूर्नामेंट में खेलने वाले अन्य स्टार खिलाड़ियों में वसीम जाफर, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और आदित्य तारे का नाम भी शामिल है जो कि ईरानी ट्रॉफी के लिए मुंबई की पहली पसंद होंगे। हालांकि धोनी ईरानी कप में शेष भारत की कप्तानी से मना कर चुके हैं जिसके बाद यह जिम्मेदारी वीरेंद्र सहवाग को सौंपी गई है।
विज्ञापन
टूर्नामेंट के मुकाबले पुणे, नागपुर, इंदौर और रायपुर में खेले जाएंगे जिसमें देश की 16 शीर्ष कंपनियां हिस्सा ले रही है।