चेन्नई सुपरकिंग्स का डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, 'धूम' मचाते दिखाई दिए धोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी आईपीएल सीजन 11 के लिए हर टीम अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। इस बीच चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी अपनी प्रैक्टिस शुरू कर दी है। गुरुवार को पूरी टीम ने अपना प्रैक्टिस सत्र शुरू किया। इसके अलावा सीएसके ने अपना एक एड शूट करवाया। इस शूटिंग का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक कैच लपकटे हुए दिखाई देते हैं और उसके बाद हरभजन सिंह, रवींद्र जड़ेजा, मुरली विजय, ड्वेन ब्रावो समेत टीम के बाकी खिलाड़ी उनसे चिपकटे हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद सभी खिलाड़ी डांस करने लगते हैं।
इस बीच सीएसके ने आज अपनी टीम की जर्सी भी लॉन्च कर दी। इस नई जर्सी में इस बार एयरसेल की जगह पर मुथूट फाइनेंस का लोगो नजर आ रहा है। इसके अलावा सीएसके के शेर को साफ तौर पर दिखाया गया है।
YelloAgain! #HomeSweetDen #WhistlePodu 😍💛 pic.twitter.com/By77JGC8sH
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 23, 2018
बता दें कि आईपीएल सीजन 11 में चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगा। इसके अलावा विराट कोहली के नेतृत्व वाली आरसीबी और दिनेश कार्तिक वाली केकेआर की टीम भी अपनी तैयारियों में जुट गई है।
देखिए वीडियो-
Chennai Super Happy Kings #TrustTheLeader! @themuthootgroup #WhistlePodu
A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl) on