फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dhoni ahead to bolt and messi in forbes list

फिरने लगे धोनी के दिन, बोल्ट और मेस्सी से हुए आगे

Thu, 24 Jul 2014 10:54 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 24 Jul 2014 10:54 AM IST
विज्ञापन
dhoni ahead to bolt and messi in forbes list
विदेशी धरती पर 15 मैचों के बाद मिली पहली जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अच्छे दिन फिर से शुरू हो गए हें।
विज्ञापन


धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने हाल ही में ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर 28 साल पहला टेस्ट मैच भी जीता था।

इस बहुप्रतिक्षीत जीत के बाद भारतीय कप्तान एक बार फिर से सफलता के घोड़े पर सवार हो गए हैं।

बोल्ट और मेस्सी को पछाड़ा धोनी ने

dhoni ahead to bolt and messi in forbes list
अमेरिका की विश्व प्रसिद्ध पत्रिका फोर्ब्स की नई सूची ने कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए सोने पर सुहागा का काम किया है।

धोनी दुनिया में सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों में दुनिया के सबसे तेज धावक जमैका के उसेन बोल्ट और फुटबॉल वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अर्जेंटीना के लियोनल मेस्‍सी से भी आगे निकल गए हैं।

फोर्ब्स के अनुसार धोनी दुनिया में इस समय पांचवें सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी से आगे हैं फेडरर और वुड्स

dhoni ahead to bolt and messi in forbes list
सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में टेनिस के वर्ल्ड रिकॉर्ड 17 ग्रैंड स्लैम अपने नाम करने वाले स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और गोल्फ किंग अमेरिका के टाइगर वुड्स संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।

फेडरर टेनिस के पूर्व नंबर वन खिलाड़ी रहे हैं और हाल में वह विंबल्डन के फाइनल में पहुंचे थे। जबकि वुड्स 14 मुख्य गोल्फ खिताब जीत जैक निकलॉस के रिकॉर्ड 18 खिताब के बाद दूसरे सर्वश्रेष्ठ गोल्फर हैं।

वहीं धोनी क्रिकेट की दुनिया में वनडे वर्ल्ड कप, टी-20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं।
विज्ञापन

कीमत के आधार पर हुआ चयन

dhoni ahead to bolt and messi in forbes list
फोर्ब्स के अनुसार दुनिया के सबसे कमाऊ खिलाड़ी को उसकी कीमत के आधार पर चुना गया। खिलाड़ी की वैल्यू एक साल में फीस और विज्ञापनों से होने वाली कमाई के आधार पर आंकी गई है।

सर्वाधिक कमाई करने वाले 10 खिलाड़ी
रोजर फेडरर (टेनिस) और टाइगर वुड्स (गोल्फ) : 4.6 करोड़ डॉलर
लेब्रान जेम्स (बास्केटबॉल) : 2.7 करोड़ डॉलर
फिल मिकलसन (गोल्फ) : 2.5 करोड़ डॉलर
मारिया शारापोवा (टेनिस) : 2.3 करोड़ डॉलर
महेंद्र सिंह धोनी (क्रिकेट) : 2.1 करोड़ डॉलर
उसेन बोल्ट (ट्रैक एंड फील्ड) : 2.0 करोड़ डॉलर
कोबे ब्रायंट (बास्केटबॉल) : 1.9 करोड़ डॉलर
ली ना (टेनिस) : 1.5 करोड़ डॉलर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो (फुटबॉल) : 1.3 करोड़ डॉलर
लियोनल मेस्‍सी (फुटबॉल): 1.3 करोड़ डॉलर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed