{"_id":"5d8f37548ebc3e93ca6f84c6","slug":"dhawan-supports-dhoni-on-retirement-says-let-him-take-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"धवन को याद आए पुराने दिन, धोनी के संन्यास पर बोले- उन्हें खुद फैसला लेने दें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धवन को याद आए पुराने दिन, धोनी के संन्यास पर बोले- उन्हें खुद फैसला लेने दें
Sat, 28 Sep 2019 04:05 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 28 Sep 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
धोनी-धवन
- फोटो : social media
भारत के सीनियर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का मानना है कि संन्यास लेने का फैसला करना महेंद्र सिंह धोनी का विशेषाधिकार है क्योंकि वह महत्वपूर्ण फैसले लेने की अहमियत जानते हैं। धवन ने अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण धोनी की कप्तानी में किया था और 33 साल के खिलाड़ी ने कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान हर खिलाड़ी की काबिलियत को बेहतर ढंग से समझते हैं।
विज्ञापन
धवन ने एक न्यूज चैनल के शो में कहा, ‘‘धोनी इतने लंबे समय से खेल रहे हैं, मुझे लगता है कि वह जानता है कि उसे कब संन्यास लेना चाहिए। यह उसका फैसला होना चाहिए। उसने अपने कैरियर में भारत के लिए काफी अहम फैसले लिए हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि जब समय आयेगा तब वह फैसला करेगा। ’’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी की काबिलियत समझने के मामले में धोनी का कोई जवाब नहीं। उन्होंने कहा, ‘‘यह बड़े नेतृत्वकर्ता की खासियत होती है। वह हर खिलाड़ी की प्रतिभा को समझता है और जानता है कि कहां तक एक खिलाड़ी का समर्थन किया जाना चाहिए। वह जानता है कि एक खिलाड़ी को चैम्पियन कैसे बनाया जाए। उनकी कप्तानी में भारत की सफलता इसका सबूत है। उनका (धोनी) नियंत्रण ही उनकी सबसे बड़ी खासियत है।’’
विज्ञापन
धवन ने कहा कि मौजूदा टीम के सदस्य धोनी का काफी सम्मान करते हैं जिसमें कप्तान विराट कोहली भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘धोनी भाई टीम के कप्तान के तौर पर काफी सफल रहे हैं। हम सभी उनके आभारी हैं और हम उनका काफी सम्मान करते हैं और ऐसा ही विराट के साथ है। ’’
धवन ने कहा, ‘‘जब विराट युवा था तो उन्होंने उसका काफी मार्गदर्शन किया था। यहां तक कि जब वह कप्तान बना तब भी धोनी भाई हमेशा उसकी मदद के लिए रहते थे। यह एक कप्तान की खासियत है। यह देखकर अच्छा लगता है कि विराट अब उनके प्रति आभार व्यक्त कर रहा है। ’’