फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dhawan blasts sunil narine's in one over

धवन ने खराब कर दिया इस कैरेबियाई गेंदबाज का रिकॉर्ड

Fri, 05 Jul 2013 10:31 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 05 Jul 2013 10:31 PM IST
विज्ञापन
dhawan blasts sunil narine's in one over

टीम इंडिया में बल्लेबाजी की नई सनसनी बन कर उभरे शिखर धवन शुरुआती दो मैच में नहीं चले तो भारतीय बल्लेबाजी बिखरी नजर आई।

विज्ञापन


त्रिकोणीय सीरीज के तीसरे मैच में विंडीज के खिलाफ शिखर धवन और रोहित शर्मा ने संयम के साथ खेलते हुए टीम इंडिया को एक बार फिर शतकीय शुरुआत दिलाई तो भारत दो सौ से ज्यादा रन बना पाया।
विज्ञापन


दोनों बल्लेबाजों ने कैरेबियाई गेंदबाजी का सम्मान करते हुए टीम का स्कोर आगे बढ़ाया। लेकिन बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज धवन बीच-बीच में अपना हाथ खोल भी देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धवन ने 22वें ओवर में डेरेन सैमी की चौथी गेंद पर दो रन लेकर अपना पचासा पूरा किया। इसके बाद धवन ने वेस्ट इंडीज के करिश्माई गेंदबाज सुनील नारायन को अपना निशाना बनाया।

नारायन को बेहद चतुर गेंदबाज माना जाता है और उन पर रन बनाना बेहद मुश्किल होता है। लेकिन पचासा ठोकने के बाद उत्साहित धवन ने नारायन को अपना शिकार बनाया।

इस खब्बू बल्लेबाज ने 23वें ओवर में नारायन की तीसरी गेंद पर मिडविकेट की दिशा में पहला छक्का जड़ा। धवन ने अगली ही गेंद पर फिर इसी दिशा में एक और छक्का ठोक दिया। धवन यहीं नहीं रुके और अगली गेंद पर एक और बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन डीप मिडविकेट में चौका लगा दिया।

धवन ने इस ओवर में दो छक्का और एक चौका के साथ कुल 19 रन बटोर लिए। नारायन का वनडे कैरियर में यह अब तक का सबसे महंगा ओवर रहा।

नारायन के लिए इससे ज्यादा दुखद क्या होगा कि उन्होंने अपने होम ग्राउंड पर एक ओवर में सबसे ज्यादा रन खर्च कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed