पहले वनडे के लिए तैयार धर्मशाला, टिकट की कीमत 250 से शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पांचवां और अंतिम वनडे धर्मशाला में 27 जनवरी को खेला जाएगा। भारत इस सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त के साथ मैदान पर उतरेगा। भारतीय टीम को उसके अंतिम मैच में जीत दिलाने के लिए धर्मशाला के क्रिकेट प्रशंसकों ने कमर कस ली है।
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ ने छात्रों के लिए टिकटों में छूट देने की घोषणा की है। छात्र 250 रुपए में मैच का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके लिए छात्रों के पास स्कूल पहचान पत्र होना जरूरी है। जबकि अन्य टिकट पांच सौ, आठ सौ, एक हजार व 12 सौ से लेकर ढाई लाख रुपए तक हैं।
दर्शकों की सहूलियत के लिए कांगड़ा जिला के अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों में जगह-जगह टिकटों के कांउटर खोले गए हैं। प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने जिला कांगड़ा में चार स्थानों पर टिकट कांउटर खोलने का निर्णय लिया है। इस फेहरिस्त में डीएवी कांगड़ा, मकलोडगंज, पालमपुर व एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में दर्शक टिकट खरीद सकेंगे।
यह पहला मौका है जब हिमाचल के अंदर किसी स्थान पर अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन हो रहा है। इससे पहले धर्मशाला क्रिकेट मैदान पर आईपीएल के मैच सफलतापूर्वक करवाए जा चुके है और कई बड़े खिलाडी इस मैदान पर अपने खेल का प्रदर्शन भी कर चुके है।